सेक्स और वेट लॉस में क्या है कनेक्शन, रिसर्च में सामने आई कुछ बातें

सेक्स को अक्सर एक बेहतरीन कसरत के रूप में उल्लेख किया गया है। लेकिन क्या यह वास्तव में वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसे लेकर कुछ रिसर्च सामने आए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 15, 2022 11:22 AM IST / Updated: Aug 15 2022, 05:16 PM IST

हेल्थ डेस्क. हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि वो फिट रहे और मोटापे से दूर रहे। लेकिन बिजी शेड्यूल में बहुत ही कम लोग हेल्थ पर फोकस कर पाते हैं।लेकिन हर इंसान एक चीज जरूर करता है। वो हैं पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाना। इस चीज से इंसान फिट रह सकता है। इस कार्य में वास्तव में कैलोरी बर्न होती है। लेकिन सबसे ज्यादा फायदा पुरुषों को होता है। हालांकि यह कुछ कारकों पर निर्भर करती है।

पुरुष ज्यादा बर्न करते हैं कैलोरी 

आप जो सेक्स पोजीशन चुनते हैं, वह कितने समय तक चलती है और आप कितने सक्रिय हैं, इसका इस बात पर स्पष्ट प्रभाव पड़ेगा कि आप कितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं।मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के 2013 के एक अध्ययन के वैज्ञानिकों ने पाया कि पुरुष सेक्स के दौरान महिलाओं की तुलना में काफी अधिक कैलोरी बर्न करते हैं। पीएलओएस वन मैगजीन में प्रकाशित लेख में लिखा गया है कि औसतन पुरुष औसतन 100 कैलोरी बर्न करते हैं जबकि महिलाएं 69 कैरोली बर्न करती हैं। यह अनुमान लगाया गया था कि पुरुष एक बॉन्डिंग सेशन के दौरान करीब 4.2 कैलोरी बर्न करते हैं जबकि महिलाओं के लिए यह 3.1 कैलोरी होती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि पुरुष सेक्स के दौरान अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन इसका मुख्य कारण यह है कि पुरुषों का वजन अधिक होता है, और इसलिए उनका ऊर्जा व्यय अधिक होता है, यहां तक ​​कि व्यायाम की समान मात्रा के लिए भी।

सेक्स पोजिशन पर कैलोरी बर्न निर्भर करता है

कैलोरी बर्न करने के मामले में अलग-अलग पोजीशन अलग-अलग रिजल्ट दे सकते हैं। ऑनलाइन रिटेलर GolfSupport.com ने इसका पता लगाने का लक्ष्य रखा। उसने 112 कपल को फिटबिट्स दिए और शारीरिक संबंध बनाने समय इसे पहनने के लिए कहा। जिसमें देखा गया कि कई सेक्स पोजिशन में महिला ज्यादा कैलोरी बर्न करती दिखी तो कुछ में पुरुष ज्यादा एक्टिव नजर आएं।

हर रोज रिलेशन बनाना फायदेमंद?

सवाल है कि क्या रोजाना फीजिकल रिलेशनशिप बनाना फायदेमंद होता है। इस पर कोई सबूत सामने नहीं आया है। रोजाना सेक्स करने से मानसिक या शारीरिक स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव पड़ता है ऐसा कुछ अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि यह अपवाद हो सकता है कि बार-बार सेक्स करने से आपके जननांगों पर दर्द हो रहा हो। अगर ऐसा होता है तो अपने कामुक अंगों को आराम देना अच्छा हो सकता है।

और पढ़ें:

पति को छोड़ 37 साल की महिला का सौतेले बेटे पर आया दिल, 23 साल के लड़के से की शादी

सुहागरात मनाने से पहले दुल्हन की चली गई जान, 'पूर्व सौतन' की चेतावनी नहीं सुनना पड़ा महंगा

Share this article
click me!