
उज्जैन. ऐसी मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम अपना वनवास खत्म कर अयोध्या लौटे थे तो नगरवासियों ने खुशी में पूरे नगर में दीपकों से रौशनी कर दी थी। तभी से दीपावली पर दीपक जलाने की परंपरा चली आ रही है। दीपक से जुड़ी और भी कईं परंपराएं और मान्यताएं हैं। धर्म ग्रंथों में दीपक जलाने के मंत्र भी बताए गए हैं। वास्तु में भी दीपक से जुड़ी खास बातें बताई गई हैं। कई उपायों में भी दीपक का उपयोग किया जाता है। आगे जानिए दीपक से जुड़ी खास बातें...
निगेटिविटी दूर करता है दीपक
दीपावली की पूजा में गाय का घी, सरसों या तिल के तेल से दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, घर में समृद्धि आती है एवं परिवार के लोगों को यश एवं प्रसिद्धि मिलती है। वास्तु नियमों के अनुसार अखंड दीपक पूजा स्थल के आग्नेय कोण में रखा जाना चाहिए, इस दिशा में दीपक रखने से धन का आगमन होता है एवं शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
उत्तर दिशा में लगाएं दीपक
दीपावली के दिन लक्ष्मीजी की पूजा के दीपक उत्तर दिशा में रखने से घर धन-धान्य से संपन्न रहता है। दीपक जलाने के बारे में कहा जाता है कि सम संख्या में जलाने से ऊर्जा का संवहन निष्क्रिय हो जाता है, जब कि विषम संख्या में दीपक जलाने पर वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है। यही वजह है कि धार्मिक कार्यों में हमेशा विषम संख्या में दीपक जलाए जाते हैं।
टूटा-फूटा न हो दीपक
ध्यान रखें कि यदि मिटटी का दीप जला रहें हैं तो दीप साफ हो और कहीं से टूटे हुए न हो।किसी भी पूजा में टूटा हुआ दीपक अशुभ और वर्जित माना गया है। गाय के घी का का दीपक जलाने से आस-पास का वातावरण रोगाणुमुक्त होकर शुद्ध हो जाता है। दीपक से हमें जीवन के उर्ध्वगामी होने, ऊँचा उठने और अज्ञानरूपी अन्धकार को मिटा डालने की प्रेणना मिलती है। दीपक की लौ के संबंध में मान्यता है कि उत्तरदिशा की ओर लौ रखने से स्वास्थ्य और प्रसन्नता बढ़ती है, पूर्व दिशा की ओर लौ रखने से आयु की वृद्धि होती है।
दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें
Diwali 2021: दीपावली पर घर के दरवाजे पर लगाएं वंदनवार तो रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ फल
Diwali 2021: देवी लक्ष्मी के चित्रों में छिपे हैं लाइफ मैनेजमेंट और सफलता पाने के कई खास सूत्र
Diwali 2021: दीपावली पर बंगाल में की जाती है देवी काली की पूजा, जानिए कारण और विधि
Diwali 2021: पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो दीपावली की रात इन जगहों पर दीपक लगाना न भूलें
Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा
29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद
Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग
दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।