मेनोपॉज में भी बनी रहेंगी मेंटली और फिजिकली फिट, बस 10 चीजों का रखें ख्याल

मेनोपॉज के दौरान महिला के शरीर में हार्मोनल चेंजेज आते हैं। जिसकी वजह से कई तरह की परेशानी उन्हें होती है। लेकिन कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखते हुए इससे आसानी निपटा जा सकता है।

Nitu Kumari | Published : Oct 26, 2023 9:42 AM IST

हेल्थ डेस्क. 45 -55 की उम्र में महिलाओं के शरीर में कुछ अहम बदलाव होते हैं। मेनोपॉज से गुजरते हुए वो कई तरह के शारीरिक और मेंटल समस्या से गुजरती हैं। इसके पीछे वजह है हार्मोनल बदलाव। ज्यादा गर्मी लगना, वजन का बढ़ना, उदास रहना जैसी चीजें उनके साथ होने लगती है। हालांकि संतुलित डाइट और कुछ चीजों को फॉलो करने पर इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। मेनोपॉज के दौरान किन 14 चीजों का ख्याल रखना चाहिए आइए जानते हैं।

1. कैल्शियम से भरपूर डाइट लें: मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्त महिलाओं में हड्डियों के नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए डेयरी प्रोडक्ट, प्लांट बेस्ड फोर्टिफाइड दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां और कैल्शियम-फोर्टिफाइड चीजों को खाने में शामिल करें।

2. विटामिन डी से भरपूर फूड्स: कैल्शियम अवशोषण और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन डी आवश्यक है। भरपूर धूप लें और फैटी फिश (सैल्मन, मैकेरल), अंडे की जर्दी और फोर्टिफाइड अनाज जैसे फूड्स को शामिल करें।

3.फाइटोएस्ट्रोजेनिक फूड्स:फाइटोएस्ट्रोजेन प्लांट कंपाउंड हैं जो मेनोपॉज के दौरान हार्मोन को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं। अपने डाइट में सोया उत्पाद (टोफू, एडामे), अलसी और जई और जौ जैसे साबुत अनाज शामिल करें।

4.ओमेगा-3 फैटी एसिड: वसायुक्त मछली, अलसी और अखरोट में पाए जाने वाले ये स्वस्थ वसा सूजन को कम करने और मेनोपॉज के लक्षणों से निपटने में मदद करते हैं।

5.फाइबर फूड्स: फाइबर फूड्स वजन को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल के लेबल को कम करने और पाचन स्वास्थ्य में सहायता कर सकता है। अपने भोजन में साबुत अनाज, फलियां, फल और सब्जियां शामिल करें।

6.प्रोटीन: पोल्ट्री, मछली, बीन्स और टोफू जैसे लीन प्रोटीन के सोर्स को शामिल करें। ये मांसपेशियों की मजबूती और मेटाबॉलिज्म को बनाए रखेगा।

7. हाइड्रेटेड रहें: हाइड्रेटेड रहने और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खूब पानी पिएं। कैमोमाइल या सेज जैसी हर्बल चाय आपको अंदर से ठंडा रखेगा।

8.प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें: प्रोसेस्ड फूड , मीठे स्नकैक्स और अत्यधिक कैफीन का सेवन कम करें। ये मूड स्विंग को बढ़ा सकते हैं और वजन बढ़ाने में योगदान कर सकते हैं।

9.नमक सीमित करें: अधिक नमक के सेवन से वॉटर रिटेंशन हो सकता है, जिससे सूजन और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।अपने भोजन में नमक के बजाय जड़ी-बूटियों और मसालों का उपयोग करें।

10.खाना कंट्रोल में खाएं:  वजन बढ़ने से रोकने के लिए खाने के पोर्सन को ध्यान में रखें। मेनोपॉज के दौरान मेटाबॉलिज्म में परिवर्तन होता है जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है।

इसके अलावा आयरन, बी-विटामिन वाले फूड्स का भी सेवन करें। शराब पीती हैं तो इसकी मात्रा कम कर दें या फिर इसे हमेशा के लिए त्याग दें। अत्यधिक शराब का सेवन हड्डियों के नुकसान और नींद में खलल डाल सकता है। इसके साथ ही आप अपनी गायनो से मिलकर जरूरी मार्गदर्शन ले सकती हैं।

और पढ़ें:

WHO की बढ़ी चिंता, अकेलेपन की महामारी से निपटने के लिए इलाज की तलाश में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन

चीन के वैज्ञानिकों की चेतावनी!मिले हैं 8 नए वायरस जो मचा सकते हैं 'तबाही'

Read more Articles on
Share this article
click me!