19 July 2025 की बड़ी खबरें। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स समूह के सदस्यों से आयात पर 10% टैरिफ लगाने की अपनी धमकी दोहराई है। ट्रंप ने देशों का नाम लिए बिना कहा, "जब मैंने ब्रिक्स, यानी छह देशों से इस समूह के बारे में सुना, तो मैंने उन पर बहुत जोरदार प्रहार किया। अगर ये कभी वाकई सार्थक तरीके से बने भी, तो ये बहुत जल्दी खत्म हो जाएंगे। हम किसी को भी हमारे साथ खेलने की इजाजत नहीं दे सकते।" बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां बने रहें।

10:42 PM (IST) Jul 19
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार 2' पोस्टपोन हो गई है। चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' की ओपनिंग से घबराकर मेकर्स ने यह फैसला लिया है। लेकिन इसे साउथ की एक फिल्म से कड़ी टक्कर मिल सकती है, जो तकरीबन 100 करोड़ रुपए में हुआ है।
10:01 PM (IST) Jul 19
राजस्थान में 91 आईपीएस व 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए। जयपुर, जोधपुर समेत प्रमुख जिलों में नए एसपी नियुक्त किए गए। चुनावों को देखते हुए प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है।
09:44 PM (IST) Jul 19
Ha Long Bay Boat Accident: वियतनाम के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हा लॉन्ग बे में एक बोट अचानक तूफान की चपेट में आकर पलट गई। हादसे में 8 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी लापता हैं।
09:16 PM (IST) Jul 19
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अगले एपिसोड की शूटिंग उस वक्त अचानक बीच में ही कैंसिल करनी पड़ी, जब सेट पर मौजूद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की मां गिर पड़ीं। मेकर्स अब अगली किसी डेट पर यह एपिसोड शूट करेंगे।
08:05 PM (IST) Jul 19
Operation Sindoor Trump Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "5 जेट गिराए गए" वाले बयान ने भारत की राजनीति में हलचल मचा दी है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से जवाब मांगा तो BJP ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता को 'पाकिस्तान का प्रवक्ता' बताया।
07:57 PM (IST) Jul 19
मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव की दुबई-स्पेन यात्रा काफी सफल रही। हर सेक्टर में हर कंपनी का स्वागत करने के लिए MP तैयार है। वैश्विक कंपनियों के प्रबंधन ने पूरे सहयोग का भरोसा दिया है।
07:07 PM (IST) Jul 19
Sirohi News : राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। जो अमेरिका से असली कोयला आता था, राजस्थान में उसे नकली कर दिया जाता था। इस स्कैम के तार गुजरात तक जुड़े थे। जिसमें करोड़ों की काली कमाई होती थी।
06:49 PM (IST) Jul 19
DU Cut Off List 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 19 जुलाई को जारी होगी। रजिस्टर्ड छात्र ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर अपना सीट अलॉटमेंट कैसे चेक कर सकते हैं। जानें।
06:48 PM (IST) Jul 19
Bangla Language Assam Controversy: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के बीच जुबानी जंग तेज़ हो गई है। ममता ने असम सरकार पर बांग्ला भाषा को लेकर भेदभाव के आरोप लगाए तो सरमा ने मुस्लिम घुसपैठ का मुद्दा उठाया।
06:44 PM (IST) Jul 19
ADG Kundan Krishnan statement: बिहार एडीजी कुंदन कृष्णन ने पिछले दिनों दिए अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, उन्होंने कहा कि उनका ऐसा कहने का कोई इरादा नहीं था।
06:20 PM (IST) Jul 19
Good News for Bihar: मेट्रो परियोजना के प्राथमिकता कॉरिडोर पर काम ज़ोरों पर है और 15 अगस्त को पटना में मेट्रो दौड़ेगी। प्राथमिकता कॉरिडोर में न्यू आईएसबीटी, ज़ीरो माइल, भूतनाथ, खेमनी चक और मलाही पकड़ी स्टेशन शामिल हैं।
06:13 PM (IST) Jul 19
Bhopal Bangladeshi Transgender Fraud: भोपाल पुलिस ने 8 साल से ट्रांसजेंडर बनकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम को गिरफ्तार किया है। फर्जी पहचान, पासपोर्ट, विदेश यात्रा के साथ यह मामला अवैध घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में तब्दील हो गया है।
06:00 PM (IST) Jul 19
Gold Necklace Designs: 24 कैरेट गोल्ड बहुत महंगा होता जा रहा है, ऐसे में आप अपने शौक 18 कैरेट में पूरा कर सकती हैं। यहां पर हम गोल्ड नेकलेस के कुछ डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप 10 ग्राम में बनवाकर अमीरी शो कर सकती हैं।
05:58 PM (IST) Jul 19
Jaipur News : जयपुर पुलिस ने बड़ी साइबर ठगी को लेकर खुलासा किया है वह चौंकाने वाला है। कैसे संदिग्ध पार्सल जयपुर से नागपुर पहुंच रहे थे। इन पार्सल मे बैंक के प्रीपेड कार्ड, चार मोबाइल सिम कार्ड के रैपर और कई बैंकों की बुकलेट्स भेजे जाते थे।
05:51 PM (IST) Jul 19
Interesting stories of Lord Shiva: इन दिनों भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन चल रहा है। ये महीना 9 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में शिवजी के साथ-साथ उनके प्रमुख अवतारों की भी पूजा करने का विशेष महत्व है।
05:43 PM (IST) Jul 19
हंसिका मोटवानी और सोहेल के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि, सोहेल ने इन्हें झूठा बताया है, पर अलग रहने की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है। सूत्रों का कहना है कि हंसिका अब अपनी मां के साथ रहती हैं। वहीं हंसिका ने इन बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
05:42 PM (IST) Jul 19
Chandan Mishra Gangster Shot Patna: चंदन मिश्रा की हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को अपराधियों के फोन लोकेशन से उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार किया गया! फिलहाल उन्हें पटना नहीं लाया गया है।
05:36 PM (IST) Jul 19
Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भोपल से आए इन मामलों ने पूरे प्रदेश के पुलिस विभाग की थू-थू करा दी है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कैसे जान बचाने वाले वर्दी धारक ही अब जान लेने पर उतर आए हैं।
05:36 PM (IST) Jul 19
वर्तमान में कार खरीदने से पहले ग्राहक उसके सेफ्टी के बारे में जरूर जानना चाहते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से कारों में सुरक्षा के लिए एयरबैग्स मिलते हैं। लिए हम आपको उन पांच गाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिनमें आपको 6 एयरबैग्स मिलेंगे।
05:33 PM (IST) Jul 19
अजय देवगन की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार 2' की रिलीज का इंतज़ार कर रहे दर्शकों को यह खबर निराश कर सकती है। विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।
05:05 PM (IST) Jul 19
Karan dev death mystery: दिल्ली के उत्तम नगर में करन देव की संदिग्ध मौत अब मर्डर केस में बदल गई है। पत्नी सुष्मिता और उसके प्रेमी राहुल ने मिलकर पहले नींद की गोलियां दीं, फिर करंट लगाकर हत्या की। इंस्टाग्राम चैट से हुआ बड़ा खुलासा।
05:03 PM (IST) Jul 19
सुपरस्टार शाहरुख़ खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शूट के दौरान उनकी पीठ में चोट आई हैं। वैसे इससे पहले भी कई फिल्मों के दौरान वे घायल हुए हैं। जानिए ऐसी 10 फिल्मों के बारे में...
04:31 PM (IST) Jul 19
Rajasthan News : राजस्थान में भ्रष्टाचार का एक अलग ही मामला सामने आया है। जहां सरकार की एक एजेंसी में दूसरी एजेंसी के अधिकारी को दबोचा, सीबीआई ने नारकोटिक्स अफसर को गिरफ्तार किया है। इलाके में सनसनी फैली हुई है।
04:24 PM (IST) Jul 19
Polyandry Rituals: हिमाचल प्रदेश में सदियों पुरानी परंपरा को निभाते हुए दो भाइयों ने एक ही दुल्हन से शादी की। उन्होंने कहा कि इसमें उन्हें कोई शर्म नहीं, बल्कि गर्व है कि उन्होंने अपनी सांस्कृतिक विरासत को खुलेआम अपनाया।
04:17 PM (IST) Jul 19
Delhi University Scholarships 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय UG कोर्सेज के लिए चल रही एडमिशन प्रक्रिया के बीच जानिए यहां कौन-कौन से स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं। जिसके लिए मेरिट स्टूडेंट्स से लेकर आर्थिक रूप से कमजोर बैकग्रांड के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं।
04:13 PM (IST) Jul 19
Low maintenance Crepe salwar suits: क्रेप फैब्रिक के सलवार सूट परफेक्ट ऑप्शन हैं। ये दिखने में तो स्टाइलिश लगते ही हैं, साथ ही इन्हें बार-बार प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां देखें अंडर बजट डिजाइंस।
04:07 PM (IST) Jul 19
Bihar Election 2025: राजनीति और भोजपुरी सिनेमा के इस कॉकटेल का यूपी-बिहार में खासा असर है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि भोजपुरी कलाकार यूपी और दिल्ली में तो हिट रहे हैं, लेकिन बिहार में उनकी राजनीतिक तस्वीरें फ्लॉप रही हैं। ये हैं वो सितारें…
03:51 PM (IST) Jul 19
MNS प्रमुख राज ठाकरे के 'डुबो-डुबो के मारेंगे' बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तीखा पलटवार किया है। हिंदी थोपे जाने के विवाद पर महाराष्ट्र सरकार के फैसले, तीन भाषा फॉर्मूले और मराठी अस्मिता पर बढ़ी सियासी जंग।
03:47 PM (IST) Jul 19
57 साल के दिलीप जोशी को दुनिया जेठालाल के नाम से जानती है। उन्होंने हाल ही में उन कयासों का सच सबके सामने रखा, जिनमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 45 दिन में 16 किलो वजन कम किया है।
03:43 PM (IST) Jul 19
Second Sawan Somwar 2025 Date: भगवान शिव की पूजा के लिए सावन मास सबसे श्रेष्ठ माना गया है और इससे भी अधिक श्रेष्ठ माने गए हैं इस महीने के सोमवार। इसलिए सावन सोमवार पर शिव मंदिरों मे भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
03:36 PM (IST) Jul 19
अहान पांडे ने "सैयारा" से डेब्यू किया। उनकी कजिन अनन्या ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद बेहद जमकर तारीफ़ की, वहीं पहले दिन की कमाई के बाद तो अहान को "जादुई" बता दिया है।
03:29 PM (IST) Jul 19
Success Story: भारतीय मूल का एक कॉलेजड्रॉप आउट लड़का UAE के एजुकेशन सिस्टम में क्रांति ला रहा है। इसने मात्र 21 साल की उम्र में एक ऐसा AI टयूटर बनाया है, जो UAE के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम से जुड़ा है। जानिए कौन है यह लड़का और क्या है उसका AI टयूटर।
03:19 PM (IST) Jul 19
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। यहां पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड डराने वाले हैं। 9 टेस्ट मैच में टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।
03:19 PM (IST) Jul 19
Khatu Shyam Ji Mandir Corridor : बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने सीकर जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। 87.87 करोड़ की लागत से बनने वाला खाटूधाम कॉरिडोर प्रोजेक्ट 15 अगस्त 2025 से शुरू होगा ।
03:12 PM (IST) Jul 19
शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ज्योति शर्मा के आत्महत्या मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। ज्योति का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने शिक्षकों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।
03:02 PM (IST) Jul 19
naag panchami 2025: उज्जैन में एक ऐसा नाग मंदिर हैं जो साफ में सिर्फ एक बार नागपंचमी पर ही खुलता है। इस मंदिर से जुड़े अनेक रहस्य हैं जिन्हें आज तक कोई समझ नहीं पाया। नागपंचमी पर यहां त्रिकाल पूजा की परंपरा है।
02:56 PM (IST) Jul 19
Bihar Election 2025: चिराग पासवान एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। इस बार चिराग पासवान राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर हमला बोल रहे हैं।
02:46 PM (IST) Jul 19
Heavy Rain In Ajmer : राजस्थान के अजमेर में बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शहर का 90 प्रतिशत इलाका डूब में आ चुका है। सड़कें तो नदी की तरह नजर आ रही हैं। आलम यह हो गया कि पूरा प्रशासन मौक पर तैनात है। फूड पैकेट बांटे जा रहे हैं।
02:36 PM (IST) Jul 19
Gold pendant for married women: हर बार नया मंगलसूत्र बनवाना जरूरी नहीं। सिर्फ पेंडेंट बदलकर भी आप अपने मंगलसूत्र को नया डिजाइन दे सकती हैं। इससे आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा और हर किसी को लगेगा कि आपने नया मंगलसूत्र ही बनवाया है।
02:25 PM (IST) Jul 19
चीन से लगी सीमा के पास देपसांग से दौलत बेग ओल्डी (DBO) को जोड़ने वाली नई सड़क नवंबर 2026 से शुरू हो जाएगी। इससे सीमा तक इंडियन आर्मी की पहुंच बढ़ेगी।