शादी में बनाई ऐसी मिठाई, खाते ही बीमार हो गए बाराती घराती, 200 लोग अस्पताल में भर्ती

Published : May 31, 2024, 10:42 AM IST
shadi ki mithai

सार

राजस्थान के टोंक जिले में आयोजित शादी समारोह में ऐसी मिठाई बनाई, जिसे खाते ही घरात बराती सभी की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन में अस्पतालों में भर्ती कराया गया। करीब 150 लोगों को ड्रिप चढ़ाना पड़ी, तब जाकर उन्हें कुछ राहत महसूस हुई।

टोंक. राजस्थान के टोंक जिले में कल रात हुई शादी बरातियों और घरातियों को भारी पड़ गई। करीब 200 लोग अस्पताल पहुंचे जिनमें से डेढ़ सौ का इलाज देर रात तक जारी रहा। आज तड़के पता चला करीब 10 लोगों की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना टोंक जिले के बिजवाड़ गांव की है। मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची है।

मावे की बर्फी खाकर बीमार हुए लोग

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया बिजवाड़ गांव में अजमेर जिले के केकड़ी इलाके से बारात पहुंची थी। बाराती और घरातियों दोनों के लिए कई तरह के पकवान बनाए गए थे। इन्हीं में एक मावे की बर्फी भी रखी गई थी। बताया जा रहा है कि यही बर्फी खाने के कारण करीब 200 लोग बीमार हुए हैं, इनमें से 150 लोगों को ड्रिप चढ़ाई गई।

खराब मावे से बनाई थी बर्फी

जानकारी में यह भी सामने आ रहा है कि मावे की बर्फी में खराब तरीके का मावा इस्तेमाल किया गया था। इस कारण से यह परेशानी लोगों को हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मावे के अलावा अन्य खाद्य पदार्थों की सैंपल भी लिए हैं। डेढ़ सौ लोगों में से आज तड़के लगभग सभी को छुट्टी मिल गई है। लेकिन 10 लोग गंभीर हालत में टोंक और अजमेर जिले के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। उनमें कुछ बच्चे भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : ये कैसी बेटी, प्रेमी के लिए भाई और बाप के टुकड़े कर फ्रिज में ठूंसे

उदयपुर में भी हुआ था ऐसा मामला

उल्लेखनीय है चार दिन पहले उदयपुर जिले में भी फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 30 लोगों का इलाज कराया गया था। इसके अलावा 20 लोग गुजरात के अस्पताल में भी भर्ती कराए गए थे। यहां शादी में नॉनवेज खाने के बाद देसी शराब पिलाई गई थी।

यह भी पढ़ें : UP : विधवा म​हिला से युवक ने किया ऐसा वादा, फिर कभी नहीं कर सकी उसे मना

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी