Holika Dahan 2022: सोई किस्मत जगाना चाहते हैं तो होलिका दहन की रात करें हनुमानजी के इन 3 में से कोई भी 1 उपाय

धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima 2022) की रात होलिका दहन (Holika Dahan 2022) किया जाता है। तंत्र शास्त्र में इस रात का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा भी कहा जाता है कि साल में जो 4 रात तंत्र-मंत्र और साधना के लिए सबसे खास मानी गई हैं, होलिका दहन की रात भी उनमें से एक है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2022 12:07 PM IST / Updated: Mar 17 2022, 03:40 PM IST

उज्जैन. इस बार 17 मार्च, गुरुवार को होलिका दहन (Holi Remedies) किया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार होलिका दहन की रात वैसे तो किसी भी देवी-देवता से संबंधित उपाय किए जा सकते हैं, लेकिन इस रात हनुमानजी (Hanumanji's Remedies) से संबंधित उपाय करना बहुत ही शुभ होता है। ये उपाय बहुत ही आसान होते हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में… 

ये भी पढ़ें- Holi 2022: होली मनाने का वैज्ञानिक कारण जानकर चौंक जाएंगे आप भी, क्या इतनी विकसित थी हमारे पूर्वजों की सोच?
 

1. हनुमानजी को इस विधि से चोला चढ़ाएं
होलिका दहन की रात स्नान आदि करने के बाद हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। इसके लिए सिंदूर और चमेली के तेल का उपयोग करें। चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। इसके बाद तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें
मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: होली पर बंगाल में इस ड्रेस कोड के साथ निकालते हैं जुलूस, छत्तीसगढ़ में फागुन को देते हैं न्यौता
 

2. हनुमानजी को पहनाएं बरगद के पत्तों की माला 
होलिका दहन की शाम को बरगद को 21 पत्ते तोड़कर उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन पत्तों पर केसर से श्रीराम लिखें और इनकी माला बना लें। रात को 12 बजे बाद हनुमानजी की प्रतिमा पर ये माला चढ़ाएं। साथ ही जो मनोकामना है वो भी बोल दें। इस उपाय से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: बरसाने में खेली जाती है लट्‌ठमार होली, कैसे शुरू हुई ये परंपरा, क्या आप जानते हैं ये खास बातें?

3. करें सुंदरकांड का पाठ
होलिका दहन की रात 10 बजे बाद किसी हनुमान मंदिर में बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। इस दौरान शुद्ध घी का दीपकर जलते रहना चाहिए। सुंदरकांड करते समय लाल धोती पहनें तो और शुभ रहेगा। इसके बाद हनुमानजी की पूजा करें और चूरमें का भोग लगाएं। अगर मन में कोई इच्छा हो तो वह भी हनुमानजी के सामने बोल दें। इससे शुभ फल मिल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-

15 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेगा सूर्य, आपकी पर्सनल लाइफ पर कैसा होगा इसका असर, जानिए


Holi 2022: होली से जुड़े ये 4 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स जीवन में हर कदम पर आपके काम आएंगे

Holi 2022: 3 शुभ योगों के संयोग में होगा होलिका दहन, कम होगा बीमारी का संक्रमण, मंहगाई पर लगेगी रोक

2 अप्रैल से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि, बनेगा शनि-मंगल का शुभ योग, ग्रहों की स्थिति दिलाएगी शुभ फल
 

Share this article
click me!