भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के धुबरी में रैली की। इस उन्होंने कहा, महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा शर्मा ने तय किया है कि चाय बागान में काम करने वाली बहनों को प्रसूति की अवस्था में 18,000 रुपए दिए जाएंगे। 

नई दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के धुबरी में रैली की। इस उन्होंने कहा, महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा शर्मा ने तय किया है कि चाय बागान में काम करने वाली बहनों को प्रसूति की अवस्था में 18,000 रुपए दिए जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"एक षड्यंत्र हुआ। भारत को बदनाम करने के लिए टूलकिट बनाया गया। उसमें भारत के योग और चाय को बदनाम करने की योजना बनाई गई। जो लोग यह काम कर रहे थे, उन्हें संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया।"

Scroll to load tweet…

जेपी नड्डा ने कहा, असम को अगले पांच साल में बाढ़ से मुक्त किया जाएगा। इतना ही नहीं, अरुणोदय योजना के अंतर्गत 30 लाख महिलाओं को 3 हजार रुपए देने का काम करेंगे।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कहा, राहुल गांधी बोलते हैं कि असम की पहचान बदरुद्दीन अजमल है। असम की पहचान भूपेन हजारिका हैं। असम की पहचान श्रीमन शंकरदेव जी हैं।