Aaj Ka Rashifal In Hindi: 21 मई, गुरुवार को चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में रहेगा। इस दिन गण्ड, वृद्धि, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे पढ़ें आज का संपूर्ण राशिफल। 

21 May 2026 Ka Rashifal: 21 मई 2026 को मेष राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, इनके खिलाफ षड़यंत्र हो सकता है। वृषभ राशि वाले पार्टनर को गिफ्ट देंगे, स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। मिथुन राशि वालों को धन हानि संभव है, भाई-बहनों से मधुर संबंध रहेंगे। कर्क राशि वाले नई चीज सीखेंगे, प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Guru Gochar 2026: 2 जून से 4 राशियों का होगा भाग्योदय, पैसा-पद और प्रमोशन का संयोग

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आय कम होगी और खर्च ज्यादा, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। शत्रु आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Moti Wearing Rules: मोती पहनते समय न करें ये 5 गलतियां, जीवन हो जाएगा नरक!

वृषभ राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज आप अपने पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। ये लोग नया बिजनेस शुरू करने में सफल रहेंगे। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन से संबंधित समस्या हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर विचार हो सकता है। आज आप लोगों के बीच चर्चा का विषय हो सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी।

कर्क राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज आपको नई चीजें सीखने को मिलेंगी। छोटी-सी बात पर गुस्सा करके आप अपनी इमेज खराब कर सकते हैं। गैस और एसिडिटी हो सकती है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ सकते हैं।

सिंह राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा। वाहन, मशीनरी के कामों में सावधानी रखें। चोट लगने का डर है। अगर ये काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है।

कन्या राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग नौकरी-धंधे में फायदा देने वाले एग्रीमेंट करेंगे। लोगों से अपनी बातें मनवाने में भी सफल हो सकते हैं। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। स्वार्थी सोच के कारण आपके रिश्तों में बदलाव हो सकते हैं। पुराने दोस्तों के मिलकर खुशी होगी।

तुला राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग अपने नौकरों पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई उलझी हुई स्थिति आपके सामने आ सकती है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। बिजनेस का कोई नया सौदा हो सकता है। अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी।

वृश्चिक राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों के कामकाज में सुधार होगा। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। परिवार को आपकी जरूरत होगी। दोस्तों की मदद करने का मौका मिलेगा। थकावट के कारण आप सुस्त हो सकते हैं। ज्यादा भावुक होने से आपको नुकसान हो सकता है।

धनु राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। परिवार से जुड़े बड़े फैसले होने के योग बन रहे हैं। अधूरे काम निपट सकते हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है।

मकर राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज विपरीत लिंग के लोगों से आपकी बहस हो सकती है। परिवार में मतभेद के भी योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। थोड़ा संभलकर रहें। दूसरों की कहीं बातों को दिल पर न लें। इनकम पहले से कम हो सकती है।

कुंभ राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज इस राशि के लोगों की इनकम बढ़ सकती है। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। नेगेटिव सोच रखेंगे तो खुद ही परेशान हो सकते हैं। कर्जा चुकाने के लिए पैसों का अरेंजमेंट हो जाएगा।

मीन राशिफल 21 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)

लोगों की बुराई करने से दुश्मन पैदा होंगे। आज आप बिजनेस कॉम्पिटीशन में न उलझें। किसी को पैसा उधार देने से भी आपको बचना होगा। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम को नोटिस करेंगे। कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस डगमग हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।