- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 30 July 2026: सावन के पहले दिन 4 शुभ योग, 5 राशियों को होगा धन लाभ-बिजनेस में करेंगे बड़ी डील
Aaj Ka Rashifal 30 July 2026: सावन के पहले दिन 4 शुभ योग, 5 राशियों को होगा धन लाभ-बिजनेस में करेंगे बड़ी डील
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 30 जुलाई, गुरुवार को 4 शुभ योग एक साथ बनेंगे, जिसके चलते ये दिन कईं लोगों के लिए बहुत ही अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा।

30 जुलाई 2026 का राशिफल
30 July 2026 Ka Rashifal: 30 जुलाई 2026 गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी यानी इसी दिन से सावन मास की शुरूआत होगी। इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ योग बनेंगे, जिससे इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

मेष राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार में कोई बड़ा लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। किसी नई डील से फायदा होने के संकेत हैं।
ये भी पढ़ें-
वृषभ राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने या पिकनिक का प्लान बन सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। मीडिया, लेखन या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होगा।
मिथुन राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट प्रभावित होगा। समय की बर्बादी से बचें और जरूरी कामों पर फोकस करें। शुगर के मरीज खानपान में विशेष सावधानी रखें।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट, शुरू होगा नौकरी-पैसा और सेहत का बुरा समय
कर्क राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
कामकाज में प्रगति देखकर आपका उत्साह बढ़ेगा। अपनी मेहनत और योग्यता पर भरोसा बनाए रखें। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को परिवार का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
सिंह राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। संतान की उपलब्धियां आपको गर्व महसूस कराएंगी। समाजसेवा या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नया काम शुरू करने से पहले पूरी तैयारी कर लें।
कन्या राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। समाज और परोपकार से जुड़े कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है, जिससे सम्मान मिलेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा।
तुला राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
जीवनसाथी के साथ कुछ बातों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। प्रेम संबंधों में भी थोड़ी खटास महसूस हो सकती है। उधार देने या लेने से बचें। किसी से अनावश्यक बहस न करें, वरना आपकी छवि प्रभावित हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नए बिजनेस में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। अपने कर्म और मेहनत पर भरोसा रखें। विरोधी चाहकर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे।
धनु राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
घर के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। विरोधियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। व्यापार में कोई नया प्रयोग करने का विचार सफल हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों की उपलब्धियां खुशी देंगी।
मकर राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आप लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने में जुटे रहेंगे। कंसल्टेंसी, सलाहकार या मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। अधिकांश काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। विवाह से जुड़े फैसले लेने के लिए समय अच्छा है।
कुंभ राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
परिवार में आपका प्रभाव थोड़ा कम महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी रह सकती है, इसलिए आराम भी करें। व्यवहार में लचीलापन बनाए रखना जरूरी होगा। जल्दी सफलता पाने के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।
मीन राशिफल 30 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
निवेश के लिए समय अनुकूल है। अपने फैसलों पर भरोसा बनाए रखेंगे और उनका लाभ भी मिलेगा। पुराने मामलों या कानूनी विवादों में सफलता मिलने के संकेत हैं। काम की गुणवत्ता बेहतर होगी और लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।