25 अप्रैल 2026 का राशिफल: ग्रहण योग से बढ़ेगी 4 राशि वालों की परेशानी
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 25 अप्रैल, शनिवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में केतु पहले से स्थित है। केतु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

25 अप्रैल 2026 का राशिफल
25 April 2026 Ka Rashifal: 25 अप्रैल 2026 को मेष राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वृष राशि वालों को सोचे काम पूरे होंगे, नौकरी में प्रमोशन संभव है। मिथुन राशि वाले संतान पर नजर रखें, नौकरी के टारगेट पूरे हो सकते हैं। कर्क राशि वाले खान-पान पर नियंत्रण रखें, विवाद सुलझ सकते हैं। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Pukhraj Stone: सोई किस्मत जगा सकता है पुखराज, किस राशि के लिए बेस्ट, कैसे पहनें? जानें हर बात
मेष राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। बिजनेस में बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
Budhaditya Rajyoga: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, 4 राशि वालों पर होगी पैसों की बारिश!
वृषभ राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों को परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज पुराने मसले शांति से सुलझ सकते हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण दोनों की संभावना बन रही है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं। कोई आपके निजी जीवन में हस्तक्षेप कर सकता है, जिस वजह से विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
कर्क राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट खराब हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में आपका प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा। भाई-बहनों के साथ संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने की संभावना है। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर साइन न करें।
सिंह राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)
ना चाहते हुए भी आपको बिजनेस में बड़े फैसले लेने पड़ेंगे। पार्टनर के साथ किसी बात बहस हो सकती है। लव लाइफ और सेहत की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। कोई उपहार मिल सकता है। दिन मिला-जुला रहेगा।
कन्या राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप घर बैठे अपने काम करना पसंद करेंगे। पार्टनर किसी बात पर आपसे नाराज़ हो सकता है। नौकरी में चुनौतियों का सामना करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे बिजट बिगड़ने की आशंका है।
तुला राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग आज काम के सिलसिले में पूरे दिन बिजी रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। सेहत में पहले से सुधार होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों की लव लाइफ बिगड़ सकती है। किसी बात पर पार्टनर से विवाद हो सकता है। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन अच्छा है, दोनों में सफलता मिलेगी। आज प्रॉपर्टी में पैसा लगाने से आपको बचना होगा। थोड़ा समय सामाजिक कामों में बीतेगा।
धनु राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपको पार्टनर से ढेर सारे उपहार मिल सकते हैं। नौकरी में कोई बडी सफलता मिलने के योग भी हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। संतान आपकी बात मानेगी।
मकर राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों को बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। कोई मेहमान बिना बताए घर आ सकते हैं जिससे आप परेशान रहेंगे। अविवाहितों को मनचाहा विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप अनावश्यक चीजों पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपको नौकरी और बिजनेस में नई संभावना मिल सकती है। लव लाइफ को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। पुराने पारिवारिक विवाद आज सुलझ सकते हैं। लाइफ पार्टनर किसी बात पर नाराज हो सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
मीन राशिफल 25 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)
पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। दूसरों की बातों पर अंधा विश्वास न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं जिससे टेंशन बढ़ सकती है। संतान के कारण अपमान का सामना करना पड़ेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।