- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 19 February 2026: कानूनी मामलों में फंस सकते हैं 5 राशि वाले, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 19 February 2026: कानूनी मामलों में फंस सकते हैं 5 राशि वाले, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 19 फरवरी, गुरुवार को सिद्ध, साध्य, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग बना रहेगा। इन शुभ योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

19 फरवरी 2026 का राशिफल
19 February 2026 Ka Rashifal: 19 फरवरी 2026 को मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, पैसों की तंगी दूर होगी। मिथुन राशि वाले को प्रॉपर्टी से लाभ होगा, आध्यात्म में रुचि रहेगी। कर्क राशि वाले यात्रा करने से बचें, किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
मेष राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोग आज अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। युवाओं को इंटव्यू में सफलता मिलेगी। विवाह योग्य संतान के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Ramadan 2026 Start Date in India: रमजान कब से शुरू होगा? जानें सही तारीख और Sehri-Iftar टाइम
वृषभ राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों को विदेश से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। वर्क प्लेस पर अधीनस्थ कर्मचारी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से राहत की सांस रहेंगे। पैसों की तंगी दूर होगी। संतान से सुख मिलने के योग हैं।
मिथुन राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों की रूचि आध्यात्म में अधिक रहेगी। किसी रिश्तेदार से मिलना-जुलना हो सकता है। लव लाइफ में परेशानी का अनुभव होगा। वर्क प्लेस पर आपका काम अधिकारियों को बहुत पसंद आएगा। प्रॉपर्टी से लाभ के योग भी बन रहे हैं।
कर्क राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग की सेहत में गिरावट आ सकती है। बिना कारण किसी से भी विवाद करने से बचें। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किस्मत का साथ न मिलने से निराशा होगी। यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है।
सिंह राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को इनकम ऑफ सोर्स बढ़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, इन्हें पढ़ाई में मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए अच्छा रिश्ता आज आ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलेगा।
कन्या राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों का मूड आज शांत रहेगा, अटके हुए कामों में गति आएगी। प्रेमी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है। भाई-बहनों के साथ बॉन्डिंग और मजबूत होगी। मेहमानों के घर आने से खुशी मिलेगी।
तुला राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। बिजनेस में नया आइडिया आजमा सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ की उम्मीद है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। आपका मन आध्यात्म और धर्म की ओर अधिक रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन में खराबी आ सकती है। आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। वर्क प्लेस पर आपकी छवि पहले से काफी अच्छी रहेगी। कानूनी मामलों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।
धनु राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोग आज सामाजिक कामों में अधिक व्यस्त रहेंगे। दिखावे पर ज्यादा पैसा खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। नए काम की शुरूआत के लिए ये समय अनुकूल है। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। संतान सुख मिलेगा।
मकर राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज दुश्मन आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। अपने ही लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। परिवार के लोग किसी बात पर आपसे नाराज रहेंगे। ना चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ेगा। कोई गलत फैसला आपकी परेशानी बढ़ाएगा।
कुंभ राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लाइफ पार्टनर आपसे बहुत खुश रहेगा और आपकी हर बात मानेगा। किसी मांगिलक कार्य जैसे विवाह आदि में जाने का मौक मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।
मीन राशिफल 19 फरवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने वाला है। घर में खुशहाली और उत्साह का माहौल रहेगा। दोस्तों की सहायता से नया काम शुरू कर सकते हैं। बढ़ते हुए खर्च आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। परिवार में अनुशासन बना रहेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।