Kal Ka Rashifal In Hindi: 23 सितंबर, बुधवार को वामन जयंती का पर्व मनाया जाएगा। वहीं चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा जिससे ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। सभी 12 राशियों पर इसका असर होगा।

23 September 2026 Ka Rashifal: 23 सितंबर, बुधवार को सुकर्मा, धृति, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां राहु पहले से स्थित है। राहु और चंद्रमा एक ही राशि में होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होगी। भविष्य को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं। घर में रिश्तेदारों के आने से माहौल अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी बड़ी डील से जुड़ने का मौका मिलेगा। सेहत सामान्य और अच्छी रहेगी।

वृषभ राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

लव लाइफ में पॉजिटिव माहौल रहेगा। मीडिया से जुड़े काम करने वालों को फायदा मिल सकता है। तनाव कम होने से मन हल्का महसूस करेगा। अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। काम करते समय छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों को धन लाभ-प्रमोशन के योग, प्रॉपर्टी से भी होगा फायदा

मिथुन राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस से मनचाहा प्रॉफिट न मिलने पर थोड़ी निराशा हो सकती है। अचानक कोई खर्च बजट बिगाड़ सकता है। गैरजरूरी कामों में समय लगाने से बचें। शुगर के मरीज अपने डाइट का खास ध्यान रखें। गलत सलाह देने वाले लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Budh Guru Yog 2026: बुध-गुरु चमकाएंगे 4 राशियों का भाग्य, इनकम, करियर में ग्रोथ-पिता से मिलेगी संपत्ति

कर्क राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे। वर्क प्लेस पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च करने का मन हो सकता है। अपनी मेहनत और टैलेंट पर भरोसा रखें। लव मैरिज को परिवार की मंजूरी मिलने के संकेत हैं।

सिंह राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

नया काम शुरू करने से पहले पूरी तैयारी कर लें। इनकम के नए सोर्स सामने आ सकते हैं। काम का प्रेशर अधिक रहने के कारण थकान महसूस होगी। बच्चों की सफलता और प्रोग्रेस से खुशी मिलेगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मान के साथ नई पहचान भी मिल सकती है।

कन्या राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

वर्क प्लेस पर दिन पक्ष में रहेगा। नई कार या वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ शेयर करने से बचें। सामाजिक और सेवा से जुड़े कामों में आपकी सक्रियता से सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

किसी बात को लेकर बहस न करें, इससे आपकी इमेज प्रभावित हो सकती है। हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें। पार्टनर के साथ विचारों में अंतर आ सकता है। लव लाइफ में थोड़ी निगेटिविटी देखने को मिल सकती है। पैसों के मामले में उधार का लेन-देन न करें।

वृश्चिक राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नए बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने का विचार बन सकता है। लोगों के बीच आपकी अच्छी पहचान बनी रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट मिलने के योग हैं। मेहनत और अपने कर्म पर भरोसा रखें। विरोधियों की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

धनु राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

बिजनेस में कुछ नया ट्राय करने का मौका मिलेगा। बच्चों की प्रोग्रेस देखकर मन खुश रहेगा। आपके काम तेजी से पूरे होंगे। पेंडिंग टास्क भी निपट सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालांकि अचानक घरेलू खर्च बढ़ने की संभावना है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें।

मकर राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

घर के जरूरी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। आज आपका ध्यान पेंडिंग कामों को पूरा करने पर रहेगा। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों को जॉब में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। काम समय पर पूरे होने से संतुष्टि मिलेगी। बच्चों की ओर से खुशी मिलने के योग हैं।

कुंभ राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

हेल्थ को लेकर कुछ परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम और खानपान का ध्यान रखें। बदलती परिस्थितियों के अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। जल्दी सफलता के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें। कुछ लोग आपकी आलोचना या बुराई कर सकते हैं।

मीन राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आपके काम की क्वालिटी में सुधार आएगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों की मदद के लिए आगे आएंगे। इन्वेस्टमेंट के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। अपने फैसलों पर भरोसा बनाए रखें। पुराने मामलों में आपके पक्ष में रिजल्ट आ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।