Gemini Horoscope Today: राशि चक्र की तीसरी राशि है मिथुन। इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। बुध की राशि होने से इन लोगों की बुद्धि और वाणी बहुत ही तेज होती है। इस राशि के आराध्य भगवान श्रीगणेश हैं।
Aaj Ka Mithun Rashifal: राशि चक्र की तीसरी राशि है मिथन। इसका चिह्न दो कन्याएं हैं। जिन लोगों का नाम का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा (Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa) से शुरू होता है, वे मिथुन राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग पीला और भाग्यशाली अंक 3 व 6 है। इस राशि का शुभ रत्न पन्ना है, जिसे एमरल्ड भी कहते हैं। इस राशि के अधिकांश लोग वाणी से संबंधित कार्य करते हैं और इसी से नाम और पैसा कमाते हैं। इनकी बुद्धि भी काफी तेज होती है। आगे जानिए 19 मार्च 2026 का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…
ये भी पढ़ें-
Vikram Samvat 2026 Rashifal: चतुर्ग्रही योग में शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2083, 4 राशि वालों पर होगी पैसों की बारिश!
मिथुन राशिफल 19 मार्च 2026
इस राशि के लोगों का साहस और आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। सोचे हुए काम अटक सकते हैं जिससे मन में उदासी का भाव आ सकता है। आज आप दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं नहीं तो बात बिगड़ सकती है। धन लाभ संभव है।
ये भी पढ़ें-
Shani Nakshatra Gochar: 17 अप्रैल से शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
नौकरी-बिजनेस
नौकरी-बिजनेस से जुड़ी किसी बड़ी समस्या से आज छुटकारा मिल सकता है। विदेश से जॉब के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। कुल मिलाकर ये दिन नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों दोनों के लिए शानदार रहेगा।
लव लाइफ
इस राशि की लव लाइफ आज सामान्य रहेगी। अगर किसी बात पर पति-पत्नी में कोई विवाद है तो वह आज शांत हो सकता है। परिवार के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं।
आज का उपाय
इस राशि के लोग आज बुधदेव के मंत्रों का जाप करें और किसी सुहागिन महिला को हरी चूड़ियों का दान करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
