Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: 10 दिसंबर, बुधवार को वैधृति, विषकुंभ, चर, सुस्थिर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे पढ़ें पूरा राशिफल।
10 December 2025 Ka Rashifal: 10 दिसंबर 2025 को मेष राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, समाजसेवा में समय बीतेगा। वृषभ राशि वाले लेन-देन से बचें, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मिथुन राशि वालों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, युवा करियर में आगे बढ़ेंगे। कर्क राशि वाले नया काम शुरू करेंगे, बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Purnima Dates: साल 2026 में 12 नहीं 13 पूर्णिमा, नोट करें डेट्स
मेष राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
लाइफ पार्टनर आपका बहुत ख्याल रखेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपका काफी समय समाजसेवा के कामों में बीतेगा। पेट में जलन की समस्या हो सकती है इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। संतान से सुख मिलने के योग हैं।
ये भी पढ़ें-
Rukmini Ashtami 2025: कैसे करें देवी रुक्मिणी की पूजा? जानें मंत्र, मुहूर्त सहित हर बात
वृषभ राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग प्रेम संबंधों को मर्यादा में रखें तो बेहतर रहेगा। वर्क प्लेस पर ये अपनी क्षमता का उपयोग करने में असफल साबित होंगे। कोशिश करें आज किसी से पैसों का लेन-देन भूलकर न करें। बिजनेस में आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। वर्क प्लेस पर आज काम का बोझ काफी ज्यादा रहेगा। युवा अपनी प्रतिभा के बल पर करियर में आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
कर्क राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। क्रोध में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नया काम शुरू करने से बचें।
सिंह राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। अच्छे लोगों से संबंध और मजबूत होंगे। अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर फैसले लेंगे। किसी बात को लेकर आप बहुत भावुक हो सकते हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं।
कन्या राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
किसी मित्र से विवाद की स्थिति बन सकती है। अगर कोई कर्ज है तो उसके कारण तनाव की स्थिति बनेगी। परिवार और वर्क प्लेस के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। सोच-विचार के कारण हाथ आए मौके निकल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों ज्यादा व्यस्त रहेंगे, इनको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस में अधिक लाभ मिलेगा। आपके मन में संतोष की भावना रहेगी। कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी बदनामी हो।
वृश्चिक राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। वर्क प्लेस पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। वर्क प्लेस पर आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। दूसरों की बातों में बिल्कुल न आएं।
धनु राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
किसी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए बहुत शुभ दिन रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।
मकर राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें नहीं तो ये लीक हो सकती है। वर्क प्लेस पर सभी आपकी तारीफ करेंगे। बेकार के कामों में समय बर्बाद हो सकता है। घर में अनुशासन बना रहेगा। आपको अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी रिश्तेदार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। दोस्तों की मदद करने में सफल रहेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। कुछ काम अटक सकते हैं।
मीन राशिफल 10 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
माता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। क्रोध के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है। निगेटिव परिस्थिति में भी आप संयम बनाकर रखेंगे। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। धन लाभ के योग भी आज आपके जीवन में बनेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
