Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: 17 अक्टूबर 2025 को सूर्य राशि बदलकर तुला में प्रवेश करेगा, जहां मंगल और बुध की युति होने से त्रिग्रही योग इस राशि में बनेगा। शुक्ल, ब्रह्म, काण और सिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें कैसा बीतेगा दिन?

17 October 2025 Ka Rashifal: 17 अक्टूबर, शुक्रवार को मेष राशि वालों को लाभ होगा, स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले कानूनी मामलों से दूर रहें, इन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। मिथुन राशि वाले को अनचाहे काम करने पड़ेंगे, इनकी इनकम कम हो सकती है। कर्क राशि वालों को भाइयों का साथ मिलेगा, ये किसी धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2025 पर राशि अनुसार क्या खरीदने से चमकेगी किस्मत? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से

मेष राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। आज आप किसी भी यात्रा पर जाने से बचें, यही आपके लिए ठीक है। सेहत का भी ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: दिवाली पर पुराने दीये जलाना शुभ है या अशुभ? जानें दीप जलाने का सही नियम

वृषभ राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग को आज संतान की ओर से बुरी खबर मिल सकती है। माता की सेहत के चक्कर में अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिजनेस में बनी बनाई बात बिगड़ने का डर बना रहेगा। कानूनी मामलों से दूर रहें, यही आपके लिए बेहतर है।

मिथुन राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में अनचाहे काम करने पड़ेंगे। अधिकारी किसी बात पर नाराज भी हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में तकरार होगी। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल नहीं मिलेगा, जिससे इनका मन दुखी रहेगा। इनकम में पहले से कमी आएगी।

कर्क राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा, जहां आपको मान-सम्मान भी मिलेगा।

सिंह राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आज आप बिजनेस में जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी। नौकरी में स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे। विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है।

कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग माता-पिता का सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट से फायदा होगा। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। इनकम के सोर्स एक से ज्यादा हो सकते हैं। प्रेम प्रस्तावों में मनचाही सफलता मिल सकती है।

तुला राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों के लाइफ पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है, जिसका बुरा परिणाम भी आपको मिलेगा। बिजनेस में दुश्मनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। लव लर्डस के दिन ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों के रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा पर जाना बड़े फायदे का संकेत होगा। सेहत में पहले से सुधार होगा।

धनु राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस और नौकरी के टारगेट समय पर पूरे हो सकते हैं। खांसी या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

मकर राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन बिना सोचे-समझे कोई निवेश न करें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। पेट से संबंधित रोग होने की संभावना है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।

कुंभ राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों की इनकम पहले से ज्यादा हो सकती है। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में फायदा होने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ी खुशखबरी भी आज आपको मिल सकती है।

मीन राशिफल 17 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग आज ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। अतिआत्मविश्वास में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। बनता हुआ कोई काम बिगड़ सकता है।


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।