Aaj Ka Rashifal 2 October 2025: 2 अक्टूबर 2025 को बुध ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। सुकर्मा, धृति, ध्वांक्ष और ध्वजा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन?

2 October 2025 Ka Rashifal: 2 अक्टूबर, गुरुवार को मेष राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, ऑफिस में विवाद हो सकता है। वृष राशि वाले पुराना कर्ज उतार सकते हैं, लव लाइफ ठीक रहेगी। मिथुन राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी, धन लाभ भी संभव है। कर्क राशि वाले गलत फैसला ले सकते हैं, कानूनी मामलों में असफलता मिलेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal October 2025: अक्टूबर में किसकी चमकेगी किस्मत-किसे होगा नुकसान? जानें राशिफल से

मेष राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: दशहरे पर बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली-नोटों से भर जाएंगी जेबें

वृषभ राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग अपना पुराना कर्जा उतर सकता है। इनका दाम्पत्य जीवन भी सुखद होगा। बिजनेस के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा, जिससे ये परेशान रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम रुकने से परेशानी बढ़ सकती है।

मिथुन राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों की बिजनेस से जुड़ी योजनाएं पूरी होंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।

कर्क राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों का कानूनी मामलों में पक्ष कमजोर हो सकता है। भाइयों से विवाद संभव है। बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। धन हानि हो सकती है। अतिआत्मविश्वास के चलते गलत फैसला ले सकते हैं। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है।

सिंह राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि क लोगों की सेहत पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। स्टूडेंट्स की एकाग्रता में कमी हो सकती है। कुछ काम करने में परेशानियां आ सकती हैं। कानूनी मामलों में सावधानी रखें।

कन्या राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि वालों को सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में असफलता मिलेगी। किसी की बात से आपका दिल दुख सकता है। परिवार का ही कोई कोई आपकी इमेज खराब कर सकता है। किसी काम में इच्छा न होते हुए भी खर्च करना पड़ सकता है।

तुला राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नया वाहन भी ये लोग खरीद सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जिद करने से मामला बिगड़ सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है।बिजनेस में नयी डील हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। अधूरे काम निपटने की संभावना बन रही है। सेहत भी ठीक रहेगी।

धनु राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग नौकरी-बिजनेस के नतीजे देखकर खुशी से झूम उठेंगे। आज आपको मानसिक शांति रहेगी। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में नए फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। अस्पताल में पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

मकर राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक है। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। दुश्मन कोई षड़यंत्र रच सकता है।

कुंभ राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। प्यार में सफलता मिल सकती है। बिगड़े हुए काम सुधर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। खर्च करने में सावधानी बरतें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा।

मीन राशिफल 2 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

नौकरी और बिजनेस के हिसाब से दिन अच्छा है लेकिन फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। किसी बात पर कन्फ्यूजन हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।