Aaj Ka Rashifal 25 October 2025: 25 अक्टूबर 2025 को अमृत, मूसल और शोभन नाम के 3 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?
25 October 2025 Ka Rashifal: 25 अक्टूबर, शनिवार को मेष राशि वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है, नौकरी-बिजनेस में फायदा होगा। वृषभ राशि वाले टेंशन में रहेंगे, कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। मिथुन राशि वाले पेट दर्द से परेशान रहेंगे, कोई बुरी खबर मिल सकती है। कर्क राशि वाले लोगों की इनकम में इजाफा होगा, सोचे काम पूरे होंगे। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Chhath Puja Ki Katha: मृत बालक कैसे हो गया जीवित? जानें छठ पूजा की रोचक कथा
मेष राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को कानूनी मामलों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। अचानक धन लाभ के योग भी बनेंगे। आज आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Chhath Puja 2025: नहाय-खाय के दिन भूलकर भी न करें ये गलती, जानिए क्या खाएं क्या न खाएं?
वृषभ राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है। इनकम को लेकर टेंशन बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। पुरानी समस्याओं का निराकरण हो सकता है।
मिथुन राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग पेट दर्द से परेशान रहेंगे। प्रेम संबंधों में परेशानी आने की संभावना है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। मामा पक्ष की ओर से कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे टेंशन बढ़ेगी।
कर्क राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों की इनकम में इजाफा होगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर कोई पुराना रोग है तो उसमें आराम मिलेगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। सोचे काम समय पर होंगे।
सिंह राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग कमर दर्द से परेशान रहेंगे। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। प्रेम में असफलता मिल सकती है जिससे ये डिप्रेशन में जा सकते हैं। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी की बात से दिल को ठेस लगेगी।
कन्या राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
तुला राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग बिजनेस के कारण परेशान रहेंगे क्योंकि इसमें घाटे की स्थिति बनेगी। किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। अपच की समस्या से परेशान रहेंगे। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं।
वृश्चिक राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों को लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा, जिससे बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग अविवाहित है, उनके लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। सेहत की स्थिति बेहतर रहेगी।
धनु राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोग किसी दुविधा में फंस सकते हैं, कोई बड़ा फैसला लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोग संतान के व्यवहार से परेशान रहेंगे। व्यापार में स्थिति अनियंत्रित रहेगी। नौकरी में अनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है, जिससे इनकी टेंशन बढ़ सकती है। पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी होने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोग अनिर्णय की स्थिति में फंस सकते हैं। भविष्य को लेकर नई योजना बनेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों की मदद से मुश्किल काम भी हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
मीन राशिफल 25 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज मनपसंद भोजन मिलेगा। अटके हुए कामों को गति मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। काम में सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
