Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: 27 अक्टूबर 2025 को मंगल तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन लुंब, उत्पात, अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें कैसा बीतेगा आपका दिन?

27 October 2025 Ka Rashifal: 27 अक्टूबर, सोमवार को मेष राशि वाले की सेहत में सुधार होगा, पैसा अधिक खर्च कर सकते हैं। वृषभ राशि वालों को सम्मान मिलेगा, ये धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। मिथुन राशि वाले दोस्तों के साथ समय बिताएंगे, इनका दिन शुभ रहेगा। कर्क राशि वालों के पैसे अटक सकते हैं, पति-पत्नी का विवाद खत्म होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Chhath Upay: छठ पूजा के 5 उपाय, जो चमका सकते हैं आपकी किस्मत

मेष राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी सुख-सुविधाओं पर कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च कर सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा। दूसरों की कही हुई बातों में बिल्कुल न आएं नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय ठीक नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ें-
Gopashtami 2025: कब है गोपाष्टमी, इस दिन क्यों करें गायों की पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त और आरती

वृषभ राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को समाज में सम्मान मिलेगा। ये परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिलेगी। बिजनेस में कठोर निर्णय लेने की नौबत आ सकती है हालांकि इससे भविष्य में लाभ होगा।

मिथुन राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों के परिवार में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के बुजुर्ग आपको देखकर बहुत खुश होंगे। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। दिन बहुत खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि वालों के पैसे कहीं अटक सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति के मामला कोर्ट तक पहुंच सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में नरमी आएगी। यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

सिंह राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को अटके हुए पैसे आज मिल सकते हैं। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। घर के बुजुर्गों का अनुभव आपके काम आएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। सेहत भी पहले से अच्छी रहेगी।

कन्या राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इनके बिगड़े हुए काम भी बनते चले जाएंगे। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। मित्रों के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों की मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। बिजनेस की स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं हालांकि इससे इन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लें।

वृश्चिक राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लो जा भूमि, मकान या वाहन खरीद सकते हैं। इनकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जो भविष्य में काम आएगा। ससुराल पक्ष से सहायता मिलेगी। आज इनके नेचर में कठोरता आ सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें।

धनु राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को शेयर मार्केट से फायदा होगा। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, पहले अनुभवी लोगों की राय जरूर लें। किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। विवादों से दूर रहने में भलाई है।

मकर राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को संतान से सुख मिलेगा। ये किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। जिम्मेदारियां आज थोड़ी बढ़ सकती हैं। अतिरिक्त आय भी इस राशि के लोगों को हो सकती है।

कुंभ राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम गुजारने का मौका मिलेगा। बिजनेस में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे।

मीन राशिफल 27 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

किसी गलतफहमी के कारण पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। लक्ष्य पाने के गलत तरीके भी उपयोग कर सकते हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। किसी की बात से आपका दिल दुख सकता है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।