Aaj Ka Panchang: 4 फरवरी, शनिवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग प्राचीन काल से ही हमारे दैनिक जीवन का अंग रहा है क्योंकि इसी के माध्यम से हमें दिन भर के शुभ मुहूर्तों की जानकारी प्राप्त होती है। इसके अलावा भी इसमें हमारे उपयोग में आने वाली कई महत्वपूर्ण जानकारी होती है। पंचांग के 5 मुख्य अंग बताए गए हैं- योग, करण, तिथि, वार और नक्षत्र। पंचांग में पूरे साल के व्रत-त्योहारों का भी वर्णन मिलता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 February 2023)
4 फरवरी 2023, दिन शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 09.16 तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:55 से 11:18 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

4 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 6:11 PM
चन्द्रोदय - Feb 04 5:03 PM
चन्द्रास्त - Feb 05 6:57 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 PM – 01:02 PM

4 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:03 PM – 3:26 PM
कुलिक - 7:09 AM – 8:32 AM
दुर्मुहूर्त - 08:37 AM – 09:22 AM
वर्ज्यम् - 06:15 PM – 08:03 PM



ये भी पढ़ें-

Astrology Tips: घर के सामने इन चीजों का होना बढ़ाता है दुर्भाग्य, जानें कैसे बच सकते हैं इससे?


Palmistry: हाथ की कौन-सी अंगुली किस ग्रह से जुड़े शुभ-अशुभ फल देती है, क्या जानते हैं आप?


Falgun month 2023: 6 फरवरी से शुरू होगा हिंदू पंचांग का अंतिम मास फाल्गुन, जानें क्यों खास है ये महीना


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।