Aaj Ka Rashifal 4 November 2025: 4 नवंबर, मंगलवार को वज्र, सिद्धि, शुभ, अमृत, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशियों पर होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

4 November 2025 Ka Rashifal: 4 नवंबर 2025 को मेष राशि वाले लोगों को नौकरी मिल सकती है, सेहत भी ठीक रहेगी। वृषभ वाले किसी को पैसा उधार न दें, संपत्ति से लाभ होगा। मिथुन राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, इनकी रुचि धर्म-कर्म में बढ़ सकती है। कर्क राशि वाले क्रोध से बचें और सेहत का ध्यान रखें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मेष राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। पैसों से संबंधित काम करने के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप संभाल लेंगे। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Vrishbah Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

वृषभ राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी को भी पैसा उधार न दें। परिवार के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। विद्यार्थियों को भी बड़ी सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस रशि के लोग नया काम या बिजनेस शुरू कर सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोग भी साथ देंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। धर्म-कर्म के कामों में रुचि रहेगी। इस राशि के लोग अपने राज गुप्त ही रखें तो बेहतर रहेगा।

कर्क राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग आज क्रोध करने से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी से विवाद संभव है। सरकारी काम अटक सकते हैं। चाहकर भी परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। युवा इंटरव्यू की तैयारी करने में लगे रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग जोखिम वाले कोई भी काम न करें। खान-पान में सावधानी रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। किसी वजह से मान-सम्मान में कमी आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। संतान पर नजर रखें।

कन्या राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों की मुलाकात पुराने दोस्तों से होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में फायदा होगा, नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से टारगेट पूरे करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग दुश्मनों से सावधान रहें। सिर और बदन दर्द आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ऑफिस में आज कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। सामाजिक कामों में समय बीतेगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस में कोई बड़ी डील करेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दूसरों पर अधिक विश्वास न करें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

मकर राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग सेहत में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें नहीं तो गंभीर रोग का शिकार हो सकते हैं। कोर्ट -कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।

कुंभ राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग आज किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद संभव है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। संतान से जुड़ी जिम्मेदारी ठीक से निभाने में सफल रहेंगे। सेहत में पहले से सुधार आ सकता है।

मीन राशिफल 4 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग हर काम सोच-समझकर करें। छोटी सी गलती बड़ा नुकसान करवा सकती है। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं, खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ऑफिस में अधिकारियों से वाद-विवाद से बचें, नहीं तो बात और बिगड़ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।