Aaj Ka Panchang: 10 जनवरी, बुधवार को ध्वजा, श्रीवत्स, ध्रुव और व्याघात नाम के 4 योग दिन भर रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:34 से 01:54 तक रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। 

उज्जैन. पंचांग के अनुसार, सप्ताह के 7 में से 6 दिन एक निश्चित समय पर अभिजीत मुहूर्त होता है। आमतौर पर ये समय दोपहर लगभग 12 बजे के आस-पास होता है। 7 दिनों में से सिर्फ बुधवार ही ऐसा होता है, जिस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं होता, इसका कारण ये है कि इस दिन अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का एक समय पर होते हैं, इस वजह से इस दिन अभिजीत मुहूर्त की मान्यता नहीं होती। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 Januray 2024)
10 जनवरी 2024, दिन बुधवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दिन भर रहेगी। बुधवार को मूल नक्षत्र शाम 07.30 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले मूल नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:34 से 01:54 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा, बुध और सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

10 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:54 PM
चन्द्रोदय - Jan 10 6:01 AM
चन्द्रास्त - Jan 10 4:41 PM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है
अमृत काल - 01:45 PM – 03:15 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:38 AM – 06:26 AM

10 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:34 AM – 9:54 AM
कुलिक - 11:14 AM – 12:34 PM
दुर्मुहूर्त - 12:12 PM – 12:55 PM
वर्ज्यम् - 04:27 AM – 05:55 AM


ये भी पढ़ें-

Khooni Lohri 2024: क्या है ‘खूनी लोहड़ी’, ये कहां मनाई जाती है?


Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 5 काम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।