Aaj Ka Panchang: 11 मार्च, सोमवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सवार्थसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 3 योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:11 से 09:39 तक रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने में 2 पक्ष होते हैं-कृष्ण व शुक्ल पक्ष। जब चंद्रमा दिन-प्रतिदिन घटता है तो इसे कृष्ण पक्ष कहते हैं। कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है। इसके अगले दिन से शुक्ल पक्ष शुरू होता है, जिसमें चंद्रमा दिन-प्रतिदिन बढ़ता रहता है। इस बार फाल्गुन मास का शुक्ल पक्ष 11 मार्च, सोमवार से शुरू हो रहा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 March 2024)
11 मार्च 2024, दिन सोमवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 10.45 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि रात अंत तक रहेगी। सोमवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा इस दिन सवार्थसिद्धि, शुभ और शुक्ल नाम के 3 योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:11 से 09:39 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा, राहु और बुध मीन राशि में, शुक्र, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

11 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:42 AM
सूर्यास्त - 6:30 PM
चन्द्रोदय - Mar 11 7:17 AM
चन्द्रास्त - Mar 11 7:45 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:13 PM – 01:00 PM
अमृत काल - 06:48 PM – 08:12 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:06 AM – 05:54 AM

11 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:08 AM – 12:36 PM
कुलिक - 2:05 PM – 3:33 PM
दुर्मुहूर्त - 01:00 PM – 01:47 PM और 03:21 PM – 04:08 PM
वर्ज्यम् - 10:22 AM – 11:46 AM


ये भी पढ़ें-

मार्च 2024 में कब होगा चंद्रग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?


Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat: कब करें होलिका दहन, कब से कब तक रहेगी भद्रा? जानें शुभ मुहूर्त भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।