Aaj Ka Panchang: 12 फरवरी, सोमवार को गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। सोमवार को मूसल, गद, सिद्धि और साध्य नाम के 4 योग बनेंगे। राहुकाल सुबह 08:29 से 09:53 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब एक राशि में 2 ग्रह होते हैं तो वे कईं प्रकार के शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। आज 12 फरवरी को चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेगा जहां पहले से ही राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा। ग्रहण एक अशुभ योग है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

12 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 February 2024)
12 फरवरी 2024, दिन सोमवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम 05.44 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुभ हो जाएग। ये गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। सोमवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02.56 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद नाम के 2 योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन सिद्धि और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:29 से 09:53 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में राहु पहले से स्थित है। इस दिन शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध मकर राशि में, गुरु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

12 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:05 AM
सूर्यास्त - 6:16 PM
चन्द्रोदय - Feb 12 8:48 AM
चन्द्रास्त - Feb 12 9:03 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 07:50 AM – 09:15 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:28 AM – 06:16 AM

12 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:17 AM – 12:41 PM
कुलिक - 2:04 PM – 3:28 PM
दुर्मुहूर्त - 01:03 PM – 01:48 PM और 03:17 PM – 04:02 PM
वर्ज्यम् - 11:35 PM – 01:02 AM


ये भी पढ़ें-

Holika Dahan 2024: कब करें होलिका दहन 24 या 25 मार्च को?


Vasant Panchami 2024: वसंत पंचमी पर करें इन मंत्रों का जाप, बनी रहेगी देवी सरस्वती की कृपा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।