Aaj Ka Panchang: 19 नवंबर, रविवार को श्रवण नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:16 से 05:37 तक रहेगा। 

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। वैसे तो ये पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन बिहार और उत्तर में इसका महत्व सबसे ज्यादा माना जाता है। इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ये छठ पूजा का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस बार छठ पूजा 19 नवंबर, रविवार को की जाएगी। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

19 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 November 2023)
19 नवंबर 2023, दिन रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 07:23 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। रविवार को श्रवण नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:16 से 05:37 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

19 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- श्रवण
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:47 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Nov 19 12:16 PM
चन्द्रास्त - Nov 19 11:23 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:33 PM
अमृत काल - 12:58 PM – 02:29 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:10 AM – 05:58 AM

19 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:12 PM – 1:33 PM
कुलिक - 2:54 PM – 4:16 PM
दुर्मुहूर्त - 04:10 PM – 04:53 PM
वर्ज्यम् - 02:35 AM – 04:05 AM


ये भी पढ़ें-

Chhath Puja Samagri List: छठ पूजा सामग्री की लिस्ट है बड़ी, नोट करें फल-सब्जी से लेकर हर एक सामान


Chhath Geet Lyrics In Hindi: छठ महापर्व पर सुनें ये सुपरहिट भजन-गीत और खो जाएं छठी मैया की भक्ति में


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।