Aaj ka Panchang: 2 फरवरी, शुक्रवार को कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन स्वाती नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:17 से दोपहर12:40 तक रहेगा। 

हिंदू धर्म में अनेक देवी-देवताओं की मान्यता है, कालभैरव भी इनमें से एक है। ग्रंथों के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालभैरव भगवान प्रकट हुए थे, इसलिए हर महीने की कृष्ण अष्टमी को कालाष्टमी कहते हैं और इस दिन भगवान कालभैरव की पूजा की जाती है। इस बार माघ मास की कालाष्टमी 2 फरवरी 2024 को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 February 2024)
2 फरवरी 2024, दिन शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 4 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन कालाष्टमी का पर्व रहेगा। शुक्रवार को स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे गद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:17 से दोपहर12:40 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र और मंगल धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

2 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- स्वाती
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 6:10 PM
चन्द्रोदय - Feb 03 12:41 AM
चन्द्रास्त - Feb 03 11:56 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 08:21 PM – 10:05 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:34 AM – 06:22 AM

2 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:25 PM – 4:47 PM
कुलिक - 8:33 AM – 9:55 AM
दुर्मुहूर्त - 09:22 AM – 10:06 AM, 01:02 PM – 01:46 PM
वर्ज्यम् - 09:55 AM – 11:39 AM


Gyanvapi: कौन-से हैं वो 5 ‘निशान’, जिन्होंने खोला ज्ञानवापी का रहस्य?


Vyas Tahkhana Detail: ज्ञानवापी में कहां है व्यास तहखाना, क्यों खास है ये जगह, यहां कौन-से हिंदू चिह्न मिले हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।