21 अक्टूबर, शनिवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:20 से 10:46 तक रहेगा। 

उज्जैन. शारदीय नवरात्रि की साप्तमी तिथि पर देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है। इस बार ये तिथि 21 अक्टूबर, शनिवार है। सप्तमी तिथि से ही बंगाल में दुर्गा पूजा की शुरूआत होती है, ये उत्सव 5 दिनों तक मनाया जाता है। देवी कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत भयंकर है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

21 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 October 2023)
21 अक्टूबर 2023, दिन शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी, वहीं बंगाल में इस दिन से दुर्गा उत्सव शुरू होगा। शनिवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:20 से 10:46 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

21 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:30 AM
सूर्यास्त - 5:52 PM
चन्द्रोदय - Oct 21 12:36 PM
चन्द्रास्त - Oct 21 11:19 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:34 PM
अमृत काल - 03:15 PM – 04:48 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:53 AM – 05:41 AM

21 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:36 PM – 3:02 PM
कुलिक - 6:29 AM – 7:55 AM
दुर्मुहूर्त - 08:01 AM – 08:46 AM
वर्ज्यम् - 03:30 AM – 05:02 AM


ये भी पढ़ें-

Ravan ki Aarti Lyrics In Hindi: दशहरे पर 300 सालों से कहां हो रही रावण की आरती-पूजा?


Shastra Puja 2023 Date-Shubh Muhurat: कब करें शस्त्र पूजन? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।