22 नवंबर, बुधवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मथुरा के राजा दुराचारी कंस का वध किया था। इस बार ये तिथि 22 नवंबर, बुधवार को है। मथुरा, वृंदावन आदि स्थानों पर इस दिन विशेष उत्सव मनाया जाता है। कईं स्थानों पर कंस के पुतलों का दहन भी किया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 November 2023)
22 नवंबर 2023, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शाम 06.37 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:12 से 01:33 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा के एक राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में और गुरु मेष राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

22 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:49 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 22 2:16 PM
चन्द्रास्त - Nov 23 2:29 AM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है।
अमृत काल - 11:05 AM – 12:35 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:12 AM – 06:00 AM

22 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:09 AM – 9:30 AM
कुलिक - 10:51 AM – 12:12 PM
दुर्मुहूर्त - 11:51 AM – 12:34 PM
वर्ज्यम् - 03:40 AM – 05:11 AM


ये भी पढ़ें-

साल 2024 में कब है होली, दिवाली, छठ सहित 15 बड़े त्योहार? नोट करें डेट


Devuthani Ekadashi 2023 पर न करें ये 5 काम, बचे रहेंगे परेशानियों से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।