Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी, शुक्रवार को माघ शुक्ल चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु और मघा नक्षत्र होने से काण नाम के अशुभ योग बनेंगे। राहुकाल सुबह 11:14 से दोपहर 12:40 तक रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं। हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है, इनमें से चंद्रमा भी एक है। ये ग्रह सबसे तेजी से राशि बदलता है यानी हर ढाई दिन में। इस तरह से 28-29 दिन में एक राशि चक्र पूरा कर लेता है। 23 फरवरी को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

23 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 February 2024)
23 फरवरी 2024, दिन शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 03.34 तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि रात अंत तक रहेगी। शुक्रवार को आश्लेषा नक्षत्र शाम 07.25 तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:14 से दोपहर 12:40 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

23 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:57 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - Feb 23 5:32 PM
चन्द्रास्त - Feb 24 6:52 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 05:38 PM – 07:25 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:20 AM – 06:08 AM

23 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:31 PM – 4:57 PM
कुलिक - 8:23 AM – 9:49 AM
दुर्मुहूर्त - 09:14 AM – 10:00 AM, 01:03 PM – 01:48 PM
वर्ज्यम् - 06:57 AM – 08:44 AM


ये भी पढ़ें-

24 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय


Mahashivratri 2024: इस ज्योतिर्लिंग की पूजा से मिलती है तंत्र सिद्धियां, धरती फाड़कर हुआ था प्रकट, मुर्दे की राख से होती थी आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।