23 अक्टूबर, सोमवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि और धनिष्ठा नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शूल और गण्ड नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 07:55 से 09:21 तक रहेगा। 

उज्जैन. शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। इस बार ये तिथि 23 अक्टूबर, सोमवार को है। ये नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। इस दिन कुलदेवी और कन्या पूजा की परंपरा भी निभाई जाती है। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते ये दिन और भी खास हो गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

23 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 October 2023)
23 अक्टूबर 2023, दिन सोमवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 05.45 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन देवी सिद्धादात्री की पूजा की जाएगी। सोमवार को श्रवण नक्षत्र शाम 05.14 तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि और धनिष्ठा नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शूल और गण्ड नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 07:55 से 09:21 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार की रात चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

23 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:31 AM
सूर्यास्त - 5:51 PM
चन्द्रोदय - Oct 23 2:18 PM
चन्द्रास्त - Oct 24 1:31 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:33 PM
अमृत काल - 07:29 AM – 08:59 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 AM – 05:42 AM

23 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:46 AM – 12:11 PM
कुलिक - 1:36 PM – 3:01 PM
दुर्मुहूर्त - 12:33 PM – 01:19 PM और 02:49 PM – 03:35 PM
वर्ज्यम् - 08:56 PM – 10:25 PM


ये भी पढ़ें-

कौन थे रावण के ‘दादा’ और ‘नाना’? जानें फैमिली हिस्ट्री


Navratri 2023 Jawara Visarjan Date: कब करें जवारे विसर्जन? जानें सही डेट, पूजन विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।