Aaj Ka Panchang: 25 जनवरी को शाकंभरी जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सिद्धि, शुभ, प्रीति, सर्वार्थ,सिद्धि और गुरु पुष्य नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:00 से 03:22 बजे तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि के स्वामी स्वयं चंद्रदेव हैं। इस तिथि पर स्नान, दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और हर काम में सफलता मिलती है। इस बार पौष मास की पूर्णिमा तिथि 25 जनवरी, गुरुवार को है। इस दिन शाकंभरी जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 January 2024)
25 जनवरी 2024, दिन गुरुवार को पौष मास की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन शाकंभरी जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 08.16 तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन प्रीति, सर्वार्थसिद्धि और गुरु पुष्य नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:00 से 03:22 बजे तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु कन्या राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

25 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:04 PM
चन्द्रोदय - Jan 25 5:48 PM
चन्द्रास्त - Jan 26 7:40 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM – 01:00 PM
अमृत काल - 03:29 AM – 05:14 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM

25 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:13 AM – 8:34 AM
कुलिक - 9:56 AM – 11:17 AM
दुर्मुहूर्त - 10:50 AM – 11:33 AM और 03:11 PM – 03:54 PM
वर्ज्यम् - 05:00 PM – 06:45 PM


ये भी पढ़ें-

कौन-से 5 काम पलंग पर बैठकर नहीं करना चाहिए?


Paush Purnima 2024 Date: कब है पौष पूर्णिमा, 24 या 25 जनवरी, इस दिन कौन-से काम करना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।