Aaj ka Panchang: 26 फरवरी, सोमवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बनेगा। 

सभी 9 ग्रहों में से एक चंद्रमा की गति सबसे ज्यादा तेज है। ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि बदलता है। खगोल शास्त्र में चंद्रमा को पृथ्वी का एक उपग्रह माना गया है। आज चंद्रमा सिंह से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 February 2024)
26 फरवरी 2024, दिन सोमवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे श्रीवत्स नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:21 से 09:47 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

26 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:55 AM
सूर्यास्त - 6:24 PM
चन्द्रोदय - Feb 26 8:03 PM
चन्द्रास्त - Feb 27 8:21 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:16 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 08:22 PM – 10:10 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:18 AM – 06:06 AM

26 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:13 AM – 12:39 PM
कुलिक - 2:05 PM – 3:32 PM
दुर्मुहूर्त - 01:02 PM – 01:48 PM और 03:20 PM – 04:06 PM
वर्ज्यम् - 09:32 AM – 11:20 AM

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024 पर करें इन 5 चीजों का दान, महादेव करेंगे कल्याण


होलिका दहन, होली और चंद्रग्रहण, जानें मार्च 2024 में कब, क्या होगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।