Aaj Ka Panchang: 26 मार्च 2024, दिन मंगलवार से चैत्र मास की शुरूआत होगी। इस दिन हस्त नक्षत्र होने से सौम्य और चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम के योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। 

हिंदू पंचांग में एक साल को 12 महीनों में बताया गया है। इनमें से पहला महीना है चैत्र। इस महीने का विशेष महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस महीने के अंतिम दिन चंद्रमा चित्रा नक्षत्र के संयोग करता है, इसलिए इस महीने का नाम चैत्र रखा गया है। इसी महीने के शुक्ल पक्ष से नववर्ष की शुरूआत होती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 March 2024)
26 मार्च 2024, दिन मंगलवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 02.55 तक रहेगी, इसके बाद द्वितिया तिथि रात अंत तक रहेगी। इसी दिन से चैत्र मास की शुरूआत होगी। मंगलवार को हस्त नक्षत्र दोपहर 01.33 तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 03:34 से 05:05 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार की रात चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन केतु कन्या राशि में, सूर्य, राहु और बुध मीन राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

26 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:28 AM
सूर्यास्त - 6:36 PM
चन्द्रोदय - Mar 26 7:38 PM
चन्द्रास्त - Mar 27 7:23 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:08 PM – 12:56 PM
अमृत काल - 06:48 AM – 08:36 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:51 AM – 05:39 AM

26 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:30 AM – 11:01 AM
कुलिक - 12:32 PM – 2:03 PM
दुर्मुहूर्त - 08:54 AM – 09:42 AM और 11:20 PM – 12:08 AM
वर्ज्यम् - 10:27 PM – 12:14 AM



ये भी पढ़ें-

Kab Hai Rang Panchami 2024: क्यों मनाते हैं रंग पंचमी?


Kab Hai Gudi Padwa 2024: 9 या 10 अप्रैल, कब है गुड़ी पड़वा? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।