Aaj ka Panchang: 28 दिसंबर, गुरुवार को पुनर्वसु नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। इस दिन सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, इंद्र और वैधृति, नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:47 से 03:07 तक रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा में यात्रा न करें। 

Aaj Ka Panchang 28 दिसंबर 2023: आज चंद्रमा करेगा कर्क राशि में प्रवेश, जानें दिन भर के शुभ-अशुभ योग वर्तमान में कईं तरह के पंचांग देश भर में प्रचलित हैं। पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

28 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 December 2023)
28 दिसंबर 2023, दिन गुरुवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सिद्धि नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 01:47 से 03:07 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

28 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM
चन्द्रोदय - Dec 28 7:00 PM
चन्द्रास्त - Dec 29 9:02 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:49 PM
अमृत काल - 10:31 PM – 12:13 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:34 AM – 06:22 AM

28 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:10 AM – 8:30 AM
कुलिक - 9:49 AM – 11:08 AM
दुर्मुहूर्त - 10:42 AM – 11:24 AM और 02:56 PM – 03:38 PM
वर्ज्यम् - 09:46 AM – 11:30 AM


ये भी पढ़ें-

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2023: कब करें अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत, 30 या 31 दिसंबर को? जानें पूजा विधि, मंत्र, आरती सहित पूरी डिटेल


Horoscope 2024: नए साल में इन 4 राशि वाली महिलाओं की लगेगी लॉटरी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।