Aaj ka Panchang: 3 अप्रैल 2024, बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का शुभ योग बनेगा। साथ ही शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:30 से 02:02 तक रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग हैं- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। इनमें से तिथि की संख्या 16, वार की संख्या 7, नक्षत्र व योग की संख्या 27 और करण की संख्या 11 बताई गई है। इन सभी के सूक्ष्म अध्ययन करने के बाद ही पूरे दिन का शुद्ध पंचांग बनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3 अप्रैल 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 April 2024)
3 अप्रैल 2024, दिन बुधवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शाम 06.30 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि रात अंत तक रहेगी। बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे मुद्गर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:30 से 02:02 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, शुक्र और राहु मीन राशि में, बुध और गुरु मेष राशि में, शनि और मंगल कुंभ राशि और केतु कन्या राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

3 अप्रैल 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:20 AM
सूर्यास्त - 6:39 PM
चन्द्रोदय - Apr 03 2:12 AM
चन्द्रास्त - Apr 03 1:00 PM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 03:39 PM – 05:10 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:43 AM – 05:31 AM

3 अप्रैल 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:53 AM – 9:25 AM
कुलिक - 10:57 AM – 12:30 PM
दुर्मुहूर्त - 12:05 PM – 12:54 PM
वर्ज्यम् - 06:28 AM – 08:00 AM और 01:31 AM – 03:01 AM


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2024: होने वाला है 50 साल का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा, क्या होगा भारत पर असर?


Dasha Mata Vrat 2024: कब करें दशा माता व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, आरती और कथा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।