Aaj Ka Panchang: 5 फरवरी सोमवार को मानस, पद्म ध्रुव और व्याघात नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:32 से 09:55 तक रहेगा। इस दिन मंगल ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल नवग्रहों में से एक है। इस ग्रह को सौर मंडल का सेनापति भी कहते हैं। ये ग्रह उग्र स्वभाव का है। मंगल ग्रह लगभग 45 दिन तक एक राशि में रहता है। इस बार ये ग्रह 5 फरवरी, सोमवार को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 February 2024)
5 फरवरी 2024, दिन सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शाम 05.25 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। सोमवार को अनुराधा नक्षत्र सुबह 07.55 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से मानस और ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:32 से 09:55 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को मंगल ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य और बुध स्थित है। मकर राशि में 3 ग्रह होने से ये त्रिग्रही योग कहलाएगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

5 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- विष्टी और बव
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 6:12 PM
चन्द्रोदय - Feb 05 2:38 AM
चन्द्रास्त - Feb 05 1:24 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 10:53 PM – 12:27 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:32 AM – 06:20 AM

5 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:17 AM – 12:40 PM
कुलिक - 2:03 PM – 3:26 PM
दुर्मुहूर्त - 01:02 PM – 01:47 PM और 03:15 PM – 03:59 PM
वर्ज्यम् - 01:26 PM – 03:01 PM



ये भी पढ़ें-

कितने कठोर होते हैं साधु-संतों के नियम? खुद प्रेमानंद महाराज ने बताए

Vasant Panchami 2024:किस मुस्लिम देश में होती है देवी सरस्वती की पूजा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।