Aaj ka Panchang 5 Januray 2024: 5 जनवरी, शुक्रवार को सुकर्मा, धृति, मूसल और गण्ड नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:12 से दोपहर 12:32 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:53 तक रहेगा। 

ग्रह-नक्षत्र से जुड़ी हर बात ज्योतिष शास्त्र में बताई गई है। पंचांग में भी इससे जुड़ी खास बातें समाहित की जाती हैं। पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 Januray 2024)
5 जनवरी 2024, दिन शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन चित्रा नक्षत्र शाम 07.50 तक रहेगा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से सुकर्मा और इसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से धृति नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन मूसल और गण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:12 से दोपहर 12:32 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, बुध, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

5 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- चित्रा और स्वाती
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:50 PM
चन्द्रोदय - Jan 05 1:04 AM
चन्द्रास्त - Jan 05 12:50 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:10 PM – 12:53 PM
अमृत काल - 12:49 PM – 02:34 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM

5 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:11 PM – 4:31 PM
कुलिक - 8:32 AM – 9:52 AM
दुर्मुहूर्त - 09:20 AM – 10:03 AM और 12:53 PM – 01:35 PM
वर्ज्यम् - 01:47 AM – 03:29 AM

ये भी पढ़ें-

Saphala Ekadashi 2024: 6 या 7 जनवरी कब करें सफला एकादशी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व


Mahabharata Facts: अर्जुन क्यों मारना चाहते थे युधिष्ठिर को?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।