Aaj Ka Panchang: 7 फरवरी को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का संयोग रहेगा। इस दिन तिल द्वादशी और बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। राहुकाल दोपहर 12:40 से 02:04 तक रहेगा। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को तिल द्वादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विधान है। इस बार ये व्रत 7 फरवरी को किया जाएगा। साथ ही इस दिन बुध प्रदोष का व्रत भी किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 February 2024)
7 फरवरी 2024, दिन बुधवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 02 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन तिल द्वादशी और बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। बुधवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन रहेगा, जिससे श्रीवत्स नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:40 से 02:04 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा धनु राशि में, मंगल, सूर्य और बुध मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

7 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 7:08 AM
सूर्यास्त - 6:13 PM
चन्द्रोदय - Feb 07 4:43 AM
चन्द्रास्त - Feb 07 3:24 PM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 12:10 AM – 01:39 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:31 AM – 06:19 AM

7 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:31 AM – 9:54 AM
कुलिक - 11:17 AM – 12:40 PM
दुर्मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
वर्ज्यम् - 03:19 PM – 04:48 PM


Pradosh Vrat 2024: 7 फरवरी को करें बुध प्रदोष व्रत, सिर्फ ढाई घंटे रहेगा पूजा मुहूर्त, जानें पूजा विधि और आरती


9 फरवरी को मौनी अमावस पर करें राशि अनुसार उपाय, दूर होंगी परेशानियां


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।