Aaj ka Panchang: 8 नवंबर, बुधवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सुस्थिर और बाद में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। बुधवार की रात चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 

हमारे देश में अनेक पंचांग निकाले जाते हैं। पंचांग में शुभ मुहूर्त के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों का जानकारी भी मिलती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच चीजों से मिलकर बना होता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 November 2023)
8 नवंबर 2023, दिन बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 08.23 तक रहेगी। बुधवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 07.19 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सुस्थिर और बाद में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:10 से 1:33 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, सूर्य और मंगल तुला राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

8 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Nov 08 2:02 AM
चन्द्रास्त - Nov 08 2:53 PM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 12:08 PM – 01:56 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:03 AM – 05:51 AM

8 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:02 AM – 9:25 AM
कुलिक - 10:47 AM – 12:10 PM
दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
वर्ज्यम् - 03:18 AM – 05:05 AM


ये भी पढ़ें-

Dhanteras Deepdan 2023: धनतेरस पर क्यों करते हैं यमराज के लिए दीपदान? जानें मंत्र और शुभ मुहूर्त


Dhanteras 2023 पर पूरे दिन खरीदी के 6 शुभ मुहूर्त, यहां चेक करें डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।