Today Horoscope: 11 अगस्त 2025 को बुध ग्रह वक्री से मार्गी होगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। बुध की चाल बदलने का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?
11 August 2025 Ka Rashifal: 11 अगस्त, सोमवार को मेष राशि वाले मेहनत के कम परिणाम मिलेगा, जिससे इन्हें निराशा हो सकती है। वृष राशि वाले सेहत के मामलों में सावधान रहें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। मिथुन राशि वाले परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कर्क राशि वालों का बजट आज बिगड़ सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
मेष राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
आज मेहनत का परिणाम आपको कुछ कम ही मिलेगा। आप सामाजिक कार्यों में उलझे रह सकते हैं। मन में बहुत उत्साह, प्रसन्नता और ऊर्जा रहेगी। आज की गई शुरुआत आपकी प्रेम कहानी को बहुत आगे ले जा सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।
ये भी पढ़ें-
Grahan 2025: श्राद्ध पक्ष में होंगे 2 ग्रहण, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?
Janmashtami 2025: याद रखें श्रीकृष्ण की ये 20 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स, मुश्किल वक्त में आएंगी काम
वृषभ राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपको सेहत के मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू मामलों में उलझन बढ़ सकती हैं। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। काम में सफलता नहीं मिलने से आप दुखी रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र पर विवाद हो सकता है। सावधान रहने की जरूरत है।
मिथुन राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। लव प्रपोजल के लिए आज का दिन शुभ है, सफलता मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है। आज आप ज्यादा मेहनत या भारी भरकम काम करने के मूड में रहेंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)
आज सुख- सुविधाओं में ज्यादा खर्चा हो सकता है जिससे बजट बिगड़ भी सकता है। मन में कोई न कोई दबाव लगातार बना रह सकता है। पढ़ाई में भ्रम ज्यादा और नतीजे कम रहेंगे। मकान बदलने का विचार आपके मन में आ सकता है। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है।
सिंह राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)
पैसे की देनदारी को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। धन के मामले में आसानी से किसी पर भरोसा न करें। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पड़ोसियों से आपके संबंध मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में जा सकते हैं।
कन्या राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
आपके दुश्मन आज आपको परेशान कर सकते हैं और नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। काम ज्यादा होने से तनाव भी होगा, लेकिन सभी कार्य समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। करियर के क्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति का रास्ता खुल सकता है।
तुला राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)
पढ़ाई-लिखाई में साथियों का सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सावधान रहना जरूरी है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सामान्य उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आप नौकरी में काम का दवाब महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज परिवार में कोई तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ लंबी मीटिंग चलेगी, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आप ले सकते हैं। आज आपका फोन और कम्प्यूटर भी आपको परेशानी दे सकता है। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है।
धनु राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार में अगर किसी का स्वास्थ्य खराब है, तो उसके लिए अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। किसी वजह से मानसिक तनाव रह सकता है।
मकर राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)
आज आप बहुत बातूनी मूड में रहेंगे। लव लाइफ से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप किसी काम को पूरा करे में लगे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। पैसों के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, यही आपके लिए अच्छा है।
कुंभ राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपको कोई पुरानी बात याद आ सकती है। संतान से सहयोग मिलेगा और सफलता जरूर मिलेगी। आज आप पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। बल्कि इस दौरान अपनी इनकम के तरीके को बेहतर बनाने की ओर ध्यान दें। महत्वपूर्ण काम आगे के लिए टाल दें तो बेहतर रहेगा।
मीन राशिफल 11 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)
आपकी किसी खास योग्यता या क्षमता के कारण आपका सम्मान किया जा सकता है। पैसों की स्थिति में ठोस सुधार आ सकता है। पार्टनर से आज बहुत सारा प्यार करेंगे और इजहार भी करेंगे। आपका ध्यान किसी प्रतियोगिता की तैयारी पर रहेगा। आज की मेहनत आगे काम आएगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
