Today Horoscope: 14 सितंबर 2025 को चंद्रमा वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, वहीं शुक्र कर्क से निकलकर सिंह राशि में। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। पढ़ें आज का राशिफल।

14 September 2025 Ka Rashifal: 14 सितंबर, रविवार को मेष राशि वालों का प्रमोशन संभव है, बिजनेस की योजनाएं सफल रहेंगी। वृष राशि वाले दुश्मनों से सावधान रहें, इनका किसी से विवाद संभव है। मिथुन राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, पैसों के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। कर्क राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें भाइयों से सहयोग मिलेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Mahalaxmi Vrat Upay: महालक्ष्मी व्रत 14 सितंबर को, सुख-समृद्धि के लिए करें ये 10 उपाय

मेष राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों का प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी इनकी योजनाएं सफल होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। समय आपके पक्ष का बना रहेगा। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2025 Date: क्या भारत में दिखेगा साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण?

वृषभ राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग आज सावधान रहें, दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। स्टूडेंटस के लिए दिन शुभ है। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा।

मिथुन राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में बिना सोच-समझे कोई निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले और उलझ सकते हैं। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।

कर्क राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों का पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अटके हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा होगा। भाइयों से सहयोग मिल सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा।

सिंह राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को संतान से जुड़ी किसी बात की चिंता ज्यादा सता सकती है। इससे इनका काम भी प्रभावित हो सकता है। कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण इन्हें परेशान कर सकते हैं। इन्हें दूसरों की बातों में नहीं आना चाहिए वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग आज सावधान रहें क्योंकि एक गलत निर्णय इन्हें हीरो से विलेन बना सकता है। महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा होने से इनका बजट बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट महसूस हो सकती है। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

तुला राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज आपको संतान से उन्नति देखकर खुशी होगी। आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।आज आपका समय अच्छा बीतेगा। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस-नौकरी में कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचें। जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। किए गए काम का रिजल्ट न मिलने से थोड़े परेशान होंगे। कोई राज की बात लीक हो सकती है। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है।

धनु राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कामकाज में आपका मन लगा रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा, जहां शांति मिलेगी।

मकर राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। पुरानी समस्याओं का अंत हो सकता है। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। अधिकारियों के सामने आपकी इमेज में सुधार होगा। संतान से सुख मिल सकता है।

कुंभ राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग पैसा कमाने के चक्कर गलत काम शुरू कर सकते हैं, जिससे बाद में इन्हें नुकसान संभव है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। वाहन आदि भी सावधानी से चलाएं। रिस्क वाले काम करने से बचें नहीं तो धन हानि संभव है।

मीन राशिफल 14 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी से जुड़ा कोई नया ऑफर भी आपको मिल सकता है। तली हुई चीजें खाने से बचें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, इसका फल भी आपको मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।