Today Horoscope: 15 अगस्त 2025 को गण्ड, वृद्धि, वज्र, मुद्गर, सर्वार्थसिद्धि और छत्र नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। राशिफल से जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

15 August 2025 Ka Rashifal: 15 अगस्त, शुक्रवार को मेष राशि वाले को मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगा, जिससे इन्हें निराशा होगी। वृष राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी, इनकी जीवन में सुखद परिवर्तन हो सकता है। मिथुन राशि वालों को छोटी-मोटी धनहानि हो सकती है, इन्हें संतान पर नजर रखनी चाहिए। कर्क राशि वाले नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं, इन्हें अनचाही यात्रा पर जाना पड़ेगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

मेष राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज मेहनत का परिणाम आपको कुछ कम ही मिल सकेगा। आप सामाजिक कार्यों में उलझ सकते हैं। किसी भी मामले में अति न करें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। खुद की सुख सुविधाओं में ज्यादा खर्च करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। सेहत के प्रति सावधान रहें।

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2025 Upay: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार क्या भोग लगाएं कान्हा को?

वृषभ राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आपकी लव लाइफ में कोई सुखद घटना हो सकती है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। पैसों के मामलों में आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। सामाजिक कामों में योगदान के लिए आपका सम्मान हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है।

मिथुन राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को छोटी-मोटी धन हानि का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको किसी पत्र या अच्छी खबर आने का इंतजार रहेगा। मेहनत का काम करने से बचें नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। संतान पर नजर रखें।

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2025 Rashifal: जन्माष्टमी पर दुर्लभ गजलक्ष्मी योग, 4 राशि वालों पर बरसेगा धन

कर्क राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र पर विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा क्योंकि इन्हें मेहनत के कम फल मिल सकता है।

सिंह राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्य में सफलता नहीं मिलने से दुखी रहेंगे। कर्ज चुकाने के लिए काफी कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी रहेंगे। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि वालों के लिए दिन कुल मिलाकर अच्छा है। धन लाभ होगा। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में साथियों का साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी होगी।

तुला राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज आप जरूरी काम समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। पैसों के मामले में किसी पर भी अंधा भरोसा न करें नहीं तो बाद में पछताएंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति रहेगी। आपके फैसलों का विरोध संभव है।

वृश्चिक राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आपको किसी बात की टेंशन बनी रहेगी। दूसरों से आगे निकलने के प्रयास में आप गलत फैसले ले सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर चिड़ने से सहयोगी आपसे दूर हो सकते हैं। इस समय आपको परिवार का सहयोग मिलेगी। संतान की ओर से धन लाभ हो सकता है।

धनु राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। आपको अपने लोगों से आर्थिक मदद मिलेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी सुधार होगा। रिस्क वाला काम करने से बचें। लाइफ स्टाइल में पॉजिटिव चेंज देखने को मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं।

मकर राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)

लव लाइफ में चल रही परेशानी दूर होगी। पुरानी संपत्ति से लाभ होगा। माता-पिता आपका सपोर्ट करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, इन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर किसी से विवाद है तो वह खत्म हो सकता है।

कुंभ राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज आप कोई भी महत्वपूर्ण काम न करें नहीं तो इसमें नुकसान होगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में नुकसान की संभावना है। महिलाएं अपने सेहत का ध्यान रखें, नियमित रूप चेकअप करवाएं।

मीन राशिफल 15 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)

संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी। पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। अगर सेहत खराब है तो उसमें सुधार होगा। राजनीति से जुड़े लोगों किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।