Today Horoscope: 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन वृद्धि, ध्रुव, ध्वजा, श्रीवत्स, बुधादित्य और गजलक्ष्मी नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। पढ़ें आज का राशिफल।
16 August 2025 Ka Rashifal: 16 अगस्त, शनिवार को मेष राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, ये अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें। वृषभ राशि वाले लोगों के काम की तारीफ होगी, ये नया वाहन भी खरीद सकते हैं। मिथुन राशि वालों का बजट बिगड़ सकता है, इनकी सेहत ठीक रहेगी। कर्क राशि वालों को किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है, ये जोखिम भरे काम न करें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
मेष राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोग आज नया काम शुरू कर सकते हैं, इससे इन्हें भविष्य में लाभ भी होगा। परिवार और नौकरी के बीच संतुलन बना रहेगा। सेहत को लेकर गंभीर रहें। छोटी-मोटी बातों को टालें नहीं नियमित रूप से चेकअप करवाएं। संतान को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर कैसे करें कान्हा की पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण के 7 मंत्र दूर कर सकते हैं संकट, जन्माष्टमी पर करें जाप
वृषभ राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारी आपका प्रमोशन करने का विचार करेंगे। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें।
मिथुन राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी काम में आप ज्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं जिससे बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। टेक्निकल फिल्ड और मेडिकल फिल्ड के विद्यार्थी सफल होंगे। कोई जरूरी काम पूरा होने से राहत की सांस लेंगे।
कर्क राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)
किसी जरूरी काम के लिए ना चाहते हुए भी आपको ऋण लेना पड़ सकता है हालांकि आप जल्दी ही इसे उतार देंगे। जोखिम भरे काम करने से बचें। ठंडी चीजों का अधिक सेवन न करें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
सिंह राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लव लाइफ को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत है नहीं तो धोखा हो सकता है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी खराब रहेगी। संतान के कारण किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
कन्या राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र हो सकता है। कोई नई चुनौती आपको परेशान करेगी। पति-पत्नी का विवाद बड़ा रूप ले सकता है। धन लाभ के मौके मिलेंगे अगर ध्यान नहीं दिया तो ये हाथ से निकल भी सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
तुला राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)
मन में अप्रिय किस्म के विचार आएंगे। हालांकि इसका आपका जीवन पर कोई असर नहीं होगा। घर के लिए लग्जरी चीजों की खरीदी करेंगे। आलस्य का अनुभव होगा। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।
वृश्चिक राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज दिखावे के चक्कर में आप ज्यादा पैसा खर्च कर सकता है बाद में आपको इस बात का अफसोस भी होगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है वहीं पहले से जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
धनु राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज मन में किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी लेकिन शाम तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी के मसले आसानी से हल हो जाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत बनी रह सकती है। निवेश और खरीदारी के अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)
आज ऑफिस में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आज आप लोगों की भलाई के लिए कोई काम करेंगे तो कहीं न कहीं आपको ही बड़ा फायदा हो सकता है। सेहत की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
कुंभ राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। शांति रखें तो संबंध फिर से अच्छे भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अचानक धन लाभ होने के योग हैं। प्रमोशन के भी चांस भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक नहीं है। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
मीन राशिफल 16 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)
नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। अतिरिक्त आमदनी के लिए प्रयास करेंगे। कोई भी रिस्क वाला काम न करें नहीं तो चोट-मोच लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलने से टेंशन दूर हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
