Aaj Ka Rashifal 17 September 2025: 17 सितंबर 2025 को परिघ, शिव,गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इन योगों का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। पढ़ें आज का राशिफल।
17 September 2025 Ka Rashifal: 17 सितंबर, बुधवार को मेष राशि वाले को मंहगा उपहार मिल सकता है, कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। वृष राशि वाले लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं, इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों का पार्टनर से विवाद संभव है, इन्हें किसी काम में असफलता मिल सकती है। कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा है, इन्हें धन लाभ भी होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: ग्रहण से पहले राशि बदलेगा सूर्य, 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है बड़ा नुकसान
मेष राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का दिन इस राशि वालों के फेवर में रहेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। अगर कोई विवाद कोर्ट में चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई महंगा उपहार मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस में होगा धन लाभ-नौकरी में प्रमोशन
वृषभ राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज मिलने की उम्मीद है।
मिथुन राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों को मकान-भूमि, प्लॉट से बड़ा फायदा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात सफल रहेगी। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। संतान की कोई बात आपकी टेंशन बढ़ा सकती है। नौकरी बदलने की इच्छा मन में आ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
नौकरी के लिए दिन अच्छा है। अधिकारी आपके काम से बहुत खुश रहेंगे। सरकारी मामले सुलझ सकते हैं और इससे फायदा भी होगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क हो सकता है। आपको पार्टनर से सहयोग और लाभ मिलेगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
सिंह राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय बेहतर है। नौकरी में आपका प्रेजेंटेशन काफी स्टाइलिश रहेगा। मन में किसी बात को लेकर संतुष्टि का अनुभव करेंगे। बिजनेस में नए अनुबंध के लिए समय अनुकूल है।
कन्या राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। बिजनेस एवं नौकरी वालों को लाभ होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ के लिए आज का दिन अनुकूल है।
तुला राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपका व्यवहार आक्रामक रहेगा जिसके कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी में कमी आने से बजट बिगड़ सकता है। मनोबल में कमी रहेगी। सुख-सुविधा की कमी महसूस हो सकती है। दिन की शुरूआत भी ठीक नहीं रहेगी।
वृश्चिक राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। परिवार से जुड़ी कोई बात आपकी टेंशन बढ़ा सकती है। जोखिम और जवाबदारी के काम आज टाल दें। लव लाइफ से जुड़े मसले उलझ सकते हैं।
धनु राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बिजनेस- नौकरी की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। काम का बोझ और परेशानियां खत्म हो सकती हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की उन्नति खुशी बढ़ाएगी।
मकर राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा संभव है। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। प्रेमी जो़ड़े कहीं घूमने जा सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुराने रोगों से निजात मिलेगी यानी सेहत में सुधार होगा।
कुंभ राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ के लिए आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम संबंध टूटने की स्थिति बन सकती है।
मीन राशिफल 17 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा, कोई बड़ा पद भी इन्हें मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। मकान या नया वाहन ये लोग आज खरीद सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
