Aaj Ka Rashifal 29 July 2025: 29 जुलाई को नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शिव, सिद्ध, प्रजापति और सौम्य नाम के 4 शुभ योग रहेंगे। इन योगों का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?

Aaj Ka Rashifal 29 July 2025: 29 जुलाई, मंगलवार को मेष राशि वाले को पैसों की तंगी बनी रहेगी। वृष राशि वालों का खर्च अचानक बढ़ सकता है। मिथुन राशि वालों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। कर्क राशि वालों को पार्टनरशिप के बिजनेस में नुकसान हो सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।

मेष राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

सेहत में अगर कोई परेशानी चल रहा है तो वह दूर हो सकती है। किसी प्रियजन से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। पैसों की तंगी बनी रहेगी। पति-पत्नी के मसले सुलझ सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा का प्लान बन सकता है।

वृषभ राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज अचानक खर्च बढ़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले उलझ सकते हैं। किसी से विवाद होने की संभावना भी बन रही है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने से मौके मिलेंगे। संतान से जुड़ी कोई बात आपको परेशान कर सकती है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

मिथुन राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। पहले किए गए इन्वेस्मेंट से आज फायदा मिलता नजर आ रहा है। पारिवारिक मसलों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपके खिलाफ षड़यंत्र हो सकता है।

कर्क राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)

पार्टनरशिप के बिजनेस में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति को लेकर परिवार में किसी से बहस हो सकती है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। लव लाइफ के मसले सुलझाने में काफी समय लगेगा। दूसरों की बातों में आकर गलत निर्णय लेने से बचना होगा।

सिंह राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)

अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीदने का मन हो सकता है। समय का सदुपयोग करेंगे। बिजनेस में चल रही प्रतिस्पर्धा से आपको फायदा होगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

परिवार में किसी की तबियत अचानक खराब हो सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। संतान की चिंता सताएगी। पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। आज किसी को पैसा उधार न दें वरना ये पैसा डूब सकता है।

तुला राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज किसी बात पर पड़ोसी से आपका विवाद हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा।मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में किसी बात पर कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और कोई रिस्क वाला काम न करें। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है।

धनु राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे, निकट भविष्य में आपका प्रमोशन भी हो सकता है। पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान पर नजर रखें।

मकर राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)

किसी विशेष काम को करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख मिलने के योग हैं यानी नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी।

कुंभ राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। विदेश से धन लाभ के योग बन सकते हैं। घर में किसी शुभ काम जैसे विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी।

मीन राशिफल 29 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)

संतान के भविष्य को लेकर किसी से मिलना-जुलना होगा। तला-गला खाने से बचें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। ऑफिस में किसी का साथ नहीं मिलेगा। मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। खर्च ज्यादा होने से बजट खराब हो सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।