Aaj Ka Rashifal 8 August 2025: 8 अगस्त 2025 को सर्वार्थसिद्धि, आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 3 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?
Aaj Ka Rashifal 8 August 2025: 8 अगस्त, शुक्रवार को मेष राशि वाले को संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। वृष राशि वाले खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वालों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। कर्क राशि वालों को किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग भी बन रहे हैं। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।
ये भी पढ़ें-
Sawan Last Date: कब है सावन 2025 का अंतिम दिन? जानें जल चढ़ाने का मुहूर्त
Raksha Bandhan: 2025 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?
वृषभ राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग ज्यादा मसालेदार खाने से बचें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। पैसों को लेकर किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में सोच-समझकर कोई कदम उठाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ के मामले उलझ सकते हैं। संतान से दुख मिलेगा।
मिथुन राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
बेरोजगारों को मनचाही नौकरी आज मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। ऑफिस में सभी आपकी मेहनत देखकर प्रभावित हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के खुशी होगी। आज आपके अटके काम दूसरों की मदद से पूरे हो जाएंगे।
कर्क राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों का बजट आज बिगड़ सकता है। ना चाहते हुए भी किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। ओवरकॉन्फिडेंस के चलते बनते हुए कामों में बाधा आ सकती है। दुश्मनों से सावधान रहें नहीं तो बड़ा नुकसान के सामना करना पड़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत है।
सिंह राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग बीमारी की वजह से बीमार रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थका देने वाला है। गुस्से या जल्दबाजी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं। इन्वेस्टमेंट करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें क्योंकि आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है।
कन्या राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों को नौकरी में मनचाही सफलता मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के कईं मौके आज मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय आज का समय आपके लिए बेस्ट रहेगा। ऑफिस और फील्ड में साथियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं।
तुला राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपका खर्च अचानक बढ़ सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति मध्यम फल देने वाली रहेगी। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। ऑफिस में दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। संतान से जुड़ा कोई तनाव परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।
वृश्चिक राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। अतिरिक्त आय होने के योग भी आज बन रहे हैं। किसी सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम तय हो सकता है। धन लाभ भी संभव है।
धनु राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों की सेहत अचानक खराब हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान रहेंगे। कोई आपको ठगने की कोशिश भी कर सकता है इसलिए दूसरों की बातों मन न आएं। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।
मकर राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)
दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क हो सकता है जो बिजनेस में आपकी मदद कर सकता है। रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी। संपत्ति में निवेश से फायदा हो सकता है। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपको कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है जिससे आपका टेंशन और बढ़ सकता है। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। प्रेमी या जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें। सेहत बिगड़ सकती है।
मीन राशिफल 8 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)
दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। आज पैसों से जुड़ी परेशानी कुछ कम हो सकती है। कारोबार और नौकरी में आपका प्रभाव जमेगा। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा आज हो सकता है। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। पुराना विवाद शांति से निपट जाएगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
