Today Horoscope: 9 सितंबर 2025 को वृद्धि, सिद्धि, शुभ और सर्वार्थासिद्धि नाम के 4 शुभ योग बनेंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किसके लिए कैसा रहेगा ये दिन?

9 September 2025 Ka Rashifal: 9 सितंबर, मंगलवार को मेष राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, धन लाभ भी होगा। वृष राशि वाले खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट के रोग हो सकते हैं। मिथुन राशि वालों को रोजगार मिलेगा और कोई शुभ समाचार भी। कर्क राशि वाले कहीं घूमने जा सकते हैं और इन्हें पार्टन टाइम जॉब भी मिल सकती है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’, आरती के बाद क्यों जरूरी है ये मंत्र बोलना? जानें अर्थ और महत्व

मेष राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, इन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग भी बनेंगे। मनपसंद भोजन मिलने से खुशी होगी। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: क्या होता है प्रेत दोष? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें संकेत और उपाय

वृषभ राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो बदहजमी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें, इससे परिवार में बड़ा विवाद संभव है। नौकरी और बिजनेस में भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी, जिससे थकावट हो सकती है। संतान से जुड़ी बात टेंशन बढ़ाएगी।

मिथुन राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आज परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। ये लोग किसी पर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें नहीं तो धोखा हो सकता है।

कर्क राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग भविष्य को लेकर टेंशन में रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें नहीं तो रोग ज्यादा बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

सिंह राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं, जिससे भविष्य में इन्हें फायदा होगा। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। मन में अनजाना डर रहेगा। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है।

कन्या राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी के लिए की गई प्लानिंग सफल रहेगी। अचानक धन लाभ की भी संभावना है।महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने का विचार करेंगे।

तुला राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध टूट सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें नहीं तो दुर्घटना होने का भय बना रहेगा। पुराने विवाद किसी की मध्यस्थता से समाप्त हो सकते हैं। खर्च अचानक बढ़ सकता है, जिससे बजट बिगड़ेगा। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।

वृश्चिक राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इन्वेस्टमेंट के लिए दिन शुभ है। परिजनों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। दूसरों की मदद करके आपको खुशी होगी और इसका फायदा भी निकट भविष्य में आपको जरूर मिलेगा।

धनु राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के बुजुर्ग जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिजनेस में आक्रमकता नुकसान पहुंचा सकती है। संतान पक्ष की चिंता कुछ ज्यादा ही रहेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है।

मकर राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद आज खत्म हो सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। किस्मत का पूरा-पूरा साथ आपको मिल सकता है।

कुंभ राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन सकते हैं। पड़ोसियों से किसी बात पर हल्की कहासुनी हो सकती है। मेहमानों के आने से खर्च ज्यादा हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

मीन राशिफल 9 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

राजनीति से जुडे़ लोग बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। नई योजनाएं न बनाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।