14 अप्रैल को वृषभ, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों के लिए खुशियां हैं। परिवार में शुभ आयोजन हो सकते हैं, संपत्ति मिल सकती है। नौकरी-व्यवसाय में सुधार होगा, प्रेम संबंध सुधरेंगे और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। वृषभ के अटके काम पूरे होंगे।

Lucky Rashi Today: 14 अप्रैल, सोमवार का दिन 4 राशि वालों के लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आया है। घर-परिवार में कोई शुभ आयोजन जैसे विवाह या सगाई आदि हो सकती है। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लव लाइफ के मामले सुलझेंगे। कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद पेंडिंग है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। ये है 14 अप्रैल, सोमवार की 4 भाग्यशाली राशियां- वृषभ, सिंह, कन्या और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में किसी की शादी हो सकती है। बिगड़ी हुई सेहत में सुधार होगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। प्रेम संबंध विवाह में बदलने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन संभव है।

सिंह वाले के अटके काम पूरे होंगे

इस राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। सरकारी कर्मचारियों को एक्सट्रा इनकम होने के योग हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा।

कन्या वालों को मिलेगा उपहार

इस राशि के जो लोगों को ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है या प्रॉपर्टी में से हिस्सा मिलना भी संभव है। माता-पिता के सहयोग से नया वाहन भी खरीद सकते हैं। नौकरी में यदि कोई दवाब है तो उसमें राहत मिलेगी। परिवार में सभी आपकी बात मानेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं।

मीन वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। शेयर मार्केट या जुएं सट्टे से जुडे़ लोगों को अच्छी खासी कमाई होगी। पड़ोसियों से चल रहा विवाद दूर होगा। सेहत से जुड़ी यदि कोई समस्या है तो उसमें भी काफी आराम मिलेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।