16 अप्रैल को मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। इन राशियों को खुशहाली मिलेगी, आर्थिक लाभ होगा और अटके काम पूरे होंगे। प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है।

Lucky Rashi Today: 16 अप्रैल, बुधवार को 4 राशि वालों किन बहुत ही शुभ रहने वाला है। इनके जीवन में हर तरह से खुशहाली रहेगी। बिना कुछ मांगे ही इन्हें वो सब कुछ मिल सकता है, जिसकी इन्हें इच्छा है। पैसों के मामले में इनका दिन शुभ रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के विवाद दूर होंगे। जो चाहते हैं वो काम आसानी से होते चले जाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। ये हैं 16 अप्रैल, बुधवार की 4 भाग्यशाली राशियां- मेष, सिंह, तुला और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे, प्रमोशन भी कर सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशहाली रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

सिंह वालों के अटके काम पूरे होंगे

इस राशि के लोगों को अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यर्थ के मामलों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार में सभी इनकी इज्जत करेंगे। इस राशि के लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

तुला वाले रहेंगे खुशहाल

इस राशि के लोगों को एक नहीं बल्कि कईं शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे कारण पूरे परिवार में खुशहाली रहेगी। अगर कोई टेंशन है तो वह भी दूर हो सकती है। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। संतान के कारण समाज में मान-सम्मान मिलेगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। जुएं-सट्‌टे से इनकम हो सकती है।

मीन वालों को मिलेगा सम्मान

इस राशि के लोगों को अपने अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा, कोई बड़ा पद भी इन्हें मिल सकता है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी के कामों में फायदा होगा। मनचाहा भोजन मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।