17 अप्रैल को वृष, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन है। नौकरी-व्यापार में लाभ, सुख-सुविधाओं में वृद्धि और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा में सफलता,  स्वास्थ्य में सुधार और चिंताएँ दूर होंगी।

Lucky Rashi Today: 17 अप्रैल, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहेगा। इन्हें अपने जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलेंगी। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। अटके हुए कामों में गति आएगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। वर्किंग वूमन को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। ये हैं 17 अप्रैल, गुरुवार की 5 भाग्यशाली राशियां- वृष, कन्या, तुला, मकर और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वाले रहेंगे लकी

इस राशि के लोग बहुत ही लकी रहेंगे। इस दिन ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें इन्हें सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। नौकरी में यदि कोई समस्या आ रही है तो वह भी दूर होगी। पुराने विवादों का अंत होगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कन्या वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत ही शुभ है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा।

तुला वालों की सुधरेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत में काफी सुधार आएगा। अस्पताल के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे काफी लाभ होगा। संतान से सहयोग मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मकर वालों को होगा फायदा

इस राशि के लोगों को बिजनेस-नौकरी में फायदा होगा। जो लोग नई जॉब की तलाश में है, उसकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। अगर कोर्ट में कोई मामला चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मीन वालों की दूर होगी टेंशन

इस राशि के लोगों की कोई बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। प्रेमियों के लिए ये दिन बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन बहुत ही शुभ है। परिवार में खुशहाली रहेगी। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।