18 अप्रैल मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ है। नौकरी-व्यापार में उन्नति, सरकारी लाभ और पारिवारिक सुख मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार और विद्यार्थियों को सफलता की संभावना है। 

Lucky Rashi Today: 18 अप्रैल, शुक्रवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी सुधार होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ है। ये हैं 18 अप्रैल, शुक्रवार की 5 भाग्यशाली राशियां- मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों का होगा प्रमोशन

इस राशि के नौकरीपशा लोगों का प्रमोशन संभव है। अधिकारी इनके काम से काफी खुश भी रहेंगे। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, ये कहीं घूमने जा सकते हैं। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे।

सिंह वालों को मिलेगी मदद

इस राशि के लोगों को किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है, जिससे इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके काम से सभी प्रभावित होंगे। संतान से सुख मिलने के योग हैं। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

कन्या वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। सोचे हुए काम पूरे होने से मन को राहत मिलेगी। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। बिजनेस के लिए नई योजनाएं आज आप बना सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, इन्हें मनचाहा परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का भी साथ आपको मिलेगा।

वृश्चिक वालों को मिलेगी खुशखबरी

इस राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। खुद के लिए गए फैसलों पर आपको भरोसा रखना होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।

कुंभ वाले का होगा सम्मान

इस राशि के लोगों को परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जुएं सट्‌टे से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आज आपको परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।